Hanuman Chalisa

मुंबई में 50,000 से अधिक गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन

Webdunia
मुंबई। 10 दिनों का गणेश चतुर्थी उत्सव सोमवार को गणपति की मूर्तियों के शांतिपूर्ण ‘विसर्जन’ के साथ  समाप्त हो गया और लाखों लोगों ने विघ्नहर्ता को विदाई दी। उत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण ‘लालबागचा राजा’ की गणेश प्रतिमा भी विर्सजित कर दी गई।


 
विसर्जन की प्रक्रिया रविवार तड़के शुरू हो गई थी और सोमवार सुबह समाप्त हुई। इस दौरान धूमधड़ाके के  साथ और कड़ी सुरक्षा के बीच 50,000 से अधिक मूर्तियां विर्सजित की गईं।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका के एक बयान के अनुसार सोमवार सुबह 7 बजे तक कुल 50,250 मूर्तियां  विर्सजित की गईं। ये मूर्तियां पहले से निर्धारित प्राकृतिक एवं मानवनिर्मित स्थलों पर विर्सजित की गईं  जिनमें गिरगांव चौपाटी, जुहू बीच, पवई झील, दादर, मढ जेट्टी, मार्वे जैसी बड़े स्थल शामिल थे।
 
इनमें 9,714 ‘सार्वजनिक’ मूर्तियां, 40,302 ‘घरगुती’ मूर्तियां और 234 ‘गौरी’ मूतियां शामिल थीं  जिन्हें शहर और उसके उपनगरीय इलाकों में 712 प्राकृतिक स्थलों और 26 मानवनिर्मित स्थलों पर  विसर्जित किया गया। विज्ञप्ति के अनुसार कुल 2,557 मूर्तियों को मानवनिर्मित झीलों में विसर्जित किया  गया।
 
महानगरपालिका, मुंबई पुलिस, दमकल विभाग, एसआरपीएफ (राज्य रिजर्व पुलिस बल), आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) ने बड़े पैमाने पर होने वाले विसर्जन के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की  थी। (भाषा)
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन