Publish Date: Sat, 29 Jun 2024 (11:38 IST)
Updated Date: Sat, 29 Jun 2024 (12:02 IST)
Ghar wapsi: मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार सुबह 30 से अधिक लोगों ने इस्लाम धर्म को त्यागकर घर वापसी की है। इंदौर के खजराना मंदिर में इसके लेकर विधि-विधान से गोमूत्र, मिट्टी और 10 प्रकार के स्नान, शुद्धिकरण और पूजन करने के बाद सभी लोगों ने हिंदू सनातन धर्म को अपना लिया। घर वापसी करने वाले सभी लोग इंदौर, देवास, मंदसौर और धार जिले के हैं। धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों में 10 से अधिक महिलाएं हैं। इनका कहना है कि हमने घर वापसी की है।
ALSO READ: हैदर हुए हरि, परवीन बनीं पल्लवी, इंदौर में 7 मुस्लिम लोगों ने अपनाया हिन्दू धर्म
घर वापसी करने वाले लोगों में नीलोफर शेख अब निकिता, अक्षां शेख अब आकांक्षा, रज्जाक सय्यद अब रोहित, अंजूम शाह अब आरती, अबरार अब अभिषेक, मुबारिक अब मनीष, जमीला बी अब जमना बाई, रहमान अब हीरालाल, रइश अब राजू, रईस खान अब अर्पित, सुरया बी अब पूजा, मेहरुन बी अब ममता, कालू खां अब करुलाल, रुककिया अब रुकमणि, जरीया बी अब जानवी, जाकिर अब राहुल, रजिया अब रानी, शमीम शाह अब सानू नाम से जाने जाएंगे। बताया जाता है कि ऐसे करीब 30 से अधिक लोगों ने इस्लाम त्याग कर सनातन धर्म अपनाया है।
क्यों अपनाया हिंदू धर्म?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के संतोष शर्मा का कहना है कि बड़ी संख्या में लोगों ने हिंदू धर्म अपनाया है। इसमें 11-12 लोग इंदौर के हैं। इन लोगों का वहां दम घुटता है। सनातन धर्म से प्रभावित होकर लोग आ रहे हैं। कट्टरपंथी कानूनों की वजह से लोग इधर आ रहे हैं। हलाला की वजह से सबसे ज्यादा लोग इधर आ रहे हैं। संतोष शर्मा ने कहा कि सनातनी सोच में सौम्यता हैं। उन्होंने कहा कि धर्म अपनाने वाले सभी लोगों ने शपथ पत्र दिया है। हम कलेक्टर के यहां जमा करने जा रहे हैं। इन पर किसी भी प्रकार का को दवाब नहीं था। उन्होंने कहा कि ये लोग मीडिया से इसलिए बात नहीं कर रहे हैं कि विधर्मी उन्हें रोकते हैं। पिछली बार भी कुछ लोग आए थे तो उन पर हमला हुआ था।
ALSO READ: 350 मुस्लिम श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, 150 KM पदयात्रा कर पहुंचे अयोध्या
वहीं, पूर्व राज्य मंत्री सेम पावरी ने कहा कि अभी 35-40 लोगों ने घर वापसी की है। मुगलों ने इन्हें परेशान कर इस्लाम कबूलवाया था। अब लोग घर वापसी करके सनातन धर्म अपना रहे हैं। उन लोगों ने कहा कि हमारे पूर्वज सनातन धर्म को मानते थे। हम वापसी कर रहे हैं।
About Writer
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।....
और पढ़ें