अब हेलीकॉप्टर से भी लगाई जा सकेगी गिरिराज पर्वत की सात कोसी परिक्रमा

Webdunia
मथुरा। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन के 'मुड़िया पूनों' मेले में गिरिराज पर्वत की सात  कोसी परिक्रमा लगाने के लिए आने वाले तीर्थयात्री अब हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई परिक्रमा  भी लगा सकेंगे। गोवर्धन पहुंचने वाले श्रद्धालु इस सुविधा का लाभ अगले 2 दिन तक उठा  सकेंगे।
 
उत्तरप्रदेश पर्यटन विभाग के उपनिदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि मुड़िया पूर्णिमा मेले में  8 और 9 जुलाई को सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक सरकारी हवाई सेवा प्रदाता कंपनी  पवनहंस के हेलीकॉप्टर तीर्थयात्रियों को हवाई परिक्रमा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।  इसका शुल्क प्रति व्यक्ति 2,499 रुपए होगा।
 
उन्होंने कहा कि इस सेवा के लिए वृंदावन, मथुरा और अड़ींग आदि कई स्थानों का  अवलोकन किया गया। अंतत: सेवा प्रदाता कंपनी के विशेषज्ञों की सलाह पर गोवर्धन के  डीएवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान का चयन किया गया, वहीं पर अस्थायी हेलीपैड बनाया  गया है। 
 
पर्यटन सूचना अधिकारी प्रदीप टमटा एवं नगर मजिस्ट्रेट डॉ. बसंत अग्रवाल ने कहा कि  श्रद्धालु कॉलेज परिसर में पहुंचकर हेलीकॉप्टर की सेवाएं ले सकेंगे। पूरे परिक्रमा पथ का एक  चक्कर लगाने में 8 से 10 मिनट का समय लगेगा। बुकिंग सहायता के लिए फोन नंबर  94112-56859 पर संपर्क किया जा सकता है। (वार्ता)
Show comments

Astrology : किस राशि के लोग आसानी से जा सकते हैं आर्मी में?

Vastu Tips : वास्तु के अनुसार इन 4 जगहों पर नहीं रहना चाहिए, जिंदगी हो जाती है बर्बाद

Mangal Gochar : मंगल का मीन राशि में प्रवेश, 12 राशियों का राशिफल जानें

Shani Sade Sati: 3 राशि पर चल रही है शनिदेव की साढ़ेसाती, 2 पर ढैया और किस पर कब लगेगा शनि?

Vastu Tips : वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में 2 वास्तु यंत्र रखने से होता है वास्तु दोष दूर

1 मई से गुरु वृषभ राशि में, जानें किन राशियों की कन्या जातकों के विवाह में बनेंगे बाधक

Akshaya tritiya 2024: अक्षय तृतीया कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

आशा द्वितीया 2024: आसों दोज का पर्व क्यों मनाते हैं, जानें पूजन सामग्री और विधि

Parashurama jayanti 2024: भगवान परशुराम जयंती कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Shukra asta 2024 : शुक्र के अस्त होते ही 3 राशियों वालों को मिलेगा अचानक से धन

अगला लेख