Hanuman Chalisa

गुरु पूर्णिमा पर सांईं बाबा ट्रस्ट को मिला 3.50 करोड़ से ज्यादा का दान

Webdunia
शिर्डी (महाराष्ट्र)। यहां के श्री शिर्डी सांईं बाबा संस्थान ट्रस्ट (एसएसएसटी) को 18 से 20 जुलाई तक मनाए गए 3 दिवसीय गुरु पूर्णिमा पर्व के दौरान भक्तों से 3.50 करोड़ रुपए का दान मिला।
 

 

 
एसएसएसटी के कार्यकारी अधिकारी बाजीराव शिंदे के मुताबिक पिछले साल के गुरु पूर्णिमा पर्व की तुलना में एसएसएसटी को इस वर्ष 36 लाख रुपए से ज्यादा दान मिला तथा यहां के प्रसिद्ध सांईं बाबा मंदिर के विभिन्न नकद दान पात्रों से 2.61 करोड़ रुपए प्राप्त हुए जबकि दान काउंटरों में 83 लाख रुपए का दान आया।
 
एसएसएसटी ने पर्व के दौरान गुरु दक्षिणा के तौर पर सोने के गहने के रूप में 9 लाख अर्जित किए, जबकि चांदी के गहनों के जरिए 90,000 रुपए प्राप्त हुए तथा दान के रूप में 19 देशों से विदेशी मुद्रा भी प्राप्त हुई है। भारतीय रुपए में इन मुद्राओं का मूल्य 20 लाख रुपए है। 
 
शिंदे ने कहा कि ऑनलाइन दान 13 बैंकों में आया लेकिन उसका आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है। शनिवार तक एसएसएसटी की विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों में सावधि जमा कुल 1,650 करोड़ रुपए है। इसके अलावा इसके खजाने में 350 किलोग्राम सोना और 4 टन चांदी है। (भाषा)
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

गुरुवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

Bakrid 2026: मुस्लिम लोग बकरीद क्यों मनाते हैं?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

अगला लेख