आध्यात्मिक चित्र प्रदर्शनी 20 तक

- अजय कुमार

Webdunia
ND

नई दिल्ली के हौज खास स्थित आर्ट एलिमेंट्स गैलरी में 28 मई से 'डिवाईन ह्यूज' नामक कला प्रदर्शनी चल रही है। इस प्रदर्शनी की खासियत यह है कि इसमें प्रदर्शित किए जाने वाले सभी चित्र और मूर्तिया भारत के विभिन्न देवी-देवताओं की है। प्रदर्शनी के लिए समकालीन युग से संबंधित निराले कलाकारों के एक समूह का चयन किया गया है।

कलाकार अपने चित्रों और मूर्तियों द्वारा लोगों को आध्यात्म का पाठ पढ़ाना चाहते हैं। चित्रों में कलाकारों ने यह संदेश देने की कोशिश की है कि भगवान रूपी दिव्य शक्ति का अभी भी इस आधुनिक युग में अस्तित्व है। एनएस राणा द्वारा निर्मित भगवान कृष्ण की मूर्ति पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है। राणा ने कृष्ण की मूर्ति को बहुत ही सुंदर तरीके से परिष्कृत किया है।

राम ओंकार द्वारा बनाए गए गणेश भगवान के चित्र का सौंदर्य देखते ही बनता है। ओंकार ने कैनवस पर रंगों और रेखाओं का बहुत अच्छी तरह से प्रयोग किया है। गैलरी की कार्यकर्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी को देखने पूरे दिन में जितने लोग भी आते हैं वो चित्रकार की तारीफ करते नहीं थकते। इस प्रदर्शनी का दीदार आप 20 जून तक कर सकते हैं।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हरतालिका तीज का इतना महत्व क्यों है, जानिए क्यों माना जाता है सभी तीजों में विशेष व्रत

गणेश चतुर्थी 2025: बाजार से गजानन की मूर्ति खरीदने से पहले जानिए कैसी होनी चाहिए प्रतिमा

जैन धर्म में त्रिलोक तीज या रोटतीज पर्व कैसे और क्यों मनाते हैं?

2025 में ओणम कब है, जानें शुभ मुहूर्त, कथा, महत्व और इतिहास

कब से होंगे गणेश उत्सव प्रारंभ, क्या है गणपति स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त, मंगल प्रवेश

सभी देखें

धर्म संसार

Ganesh chaturthi 2025: इस मुहूर्त में, इस मंत्र और विधि से करें गणेश स्थापना तो होगा बहुत शुभ

Ganesh chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी तिथि पर इस समय निकलेगा चंद्रमा, गलती से देख लें तो करें ये उपाय

Shukra Gochar 2025: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, 3 राशियां रहें संभलकर

Mahalakshmi Vrata 2025: महालक्ष्मी व्रत कब रखा जाएगा, कब होगा समापन, पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Aaj Ka Rashifal: आज छोटे प्रयास देंगे बड़ी सफलता, सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 26 अगस्त का दिन