कार्तिक पूर्णिमा : पुष्कर मेला संपन्न

Webdunia
ND

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पुष्कर सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई और भगवान ब्रह्मा समेत अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर दान-पुण्य किया।

कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के साथ ही पुष्कर का सालाना मेला भी संपन्न हो गया। इस मौके पर पुष्कर सरोवर में तड़के से ही श्रद्धालुओं का डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया था।

दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गउघाट समेत अन्य घाटों पर डुबकी लगाई और ब्रह्मा जी मन्दिर के दर्शन किए। राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित पुष्कर मेला भी संपन्न हो गया। पशुपालन विभाग के एक अधिकारी के अनुसार पुष्कर मेले में लाखों रुपए के पशुओं की बिक्री हुई।

पर्यटन विभाग की ओर से देशी और विदेशी पर्यटकों के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं का समापन भी हो गया। इधर, कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर जयपुर के गलताजी समेत अन्य तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में स्नान किया और मन्दिरों में दर्शन किए। (भाषा)
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

क्या नजर लगने से बिगड़ने लगते हैं काम? जानिए प्रेमानंद महाराज ने क्या बताई सच्चाई

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, इस घटना से होगी तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: क्या है जगन्नाथ मंदिर का इतिहास, कितना प्राचीन है यह मंदिर?

12 साल बाद मिथुन में गुरु और सूर्य की युति पर राहु की नजर से होगा 3 राशियों को लाभ, 5 राशियों को नुकसान

जगन्नाथ रथयात्रा 2025: कैसे करें घर में प्रभु श्री जगन्नाथ की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

सभी देखें

धर्म संसार

विष्णुशयन एकादशी विशेष: क्यों प्रभु कभी नहीं सोते, पढ़ें रोचक जानकारी

इस्लाम और यहूदी धर्म में क्या है समानता?

श्रावण माह में इस बार कितने सोमवार हैं और किस तारीख को, जानिए

आशरा मुबारका मजलिसों के लिए इंदौर पहुंच रहे हैं दाऊदी बोहरा समुदाय के लोग

पुरी जगन्नाथ मंदिर से मोदक की चोरी नहीं हुई, ओडिशा के कानून मंत्री का स्पष्टीकरण