गणेश स्तुति के साथ नमाज भी

Webdunia
WDWD
ईश्वर हो या अल्लाह, दोनों एक ही हैं। दोनों को याद करने से सुकून मिलता है और मन-मस्तिष्क में नेकी के विचार आते हैं। चाहे सुबह-शाम भजन करें या नमाज अदा, दोनों अपने-अपने अराध्य को याद करने के तरीके हैं।

यह कहना है जगदलपुर सेंट्रल जेल के उन बंदियों का, जो इन दिनों गणेश स्तुति के साथ पाँच वक्त नमाज अदा करते हैं।
ईश्वर हो या अल्लाह, दोनों एक ही हैं। दोनों को याद करने से सुकून मिलता है और मन-मस्तिष्क में नेकी के विचार आते हैं। चाहे सुबह-शाम भजन करें या नमाज अदा, दोनों अपने-अपने अराध्य को याद करने के तरीके हैं।


सेंट्रल जेल में सुबह-शाम गणेश स्तुति के साथ तरावीह भी जारी है। इसमें हिन्दू-मुस्लिम दोनों बंदी शामिल होते हैं। गणेश स्थापना के दिन जहाँ 167 बंदियों ने उपवास रखा वहीं तीन हिन्दुओं के साथ 19 बंदी रोजा रख रहे हैं।

जेल परिसर में गणेश स्थापना कर संगीतमयभजन-पूजन में जुटे हैं। 30 दिनों का रोजा रखने वाले तीन हिन्दू प्रतिदिन पाँच वक्त अदा कर शाम को रोजा खोलते हैं।
WDWD

विभिन्न अपराधों में सजा पाए कांकेर के राजू गोसाई, जगदलपुर के नंदु यादव व रामप्रवेश बताते हैं कि जेल आने से पूर्व उन्होंने कभी रोजा नहीं रखा था।

यहाँ आने के बाद साथी मुस्लिम बंदियों को देख रोजा रखने की इच्छा हुई और दो सालों से वे पूरे 30 दिनों का रोजा रखते हैं। इससे उनके मन को शांति मिलती है। उनका मानना है कि खुदा उनके गुनाहों को माफ करेंगे और नेकी की राह पर साथ होंगे।

उल्लेखनीय है कि 15 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर उपवास रखने वाले 167 बंदियों में छः मुस्लिम बंदी भी थे। जिन्होंने उस दिन गणेश स्तुति के साथ नमाज भी अदा की।

जेलर चौहान बताते हैं विभिन्न पर्व पर उपवास, रोजा रखने वाले बंदियों से काम नहीं लिया जाता है। इनके फलाहार आदि की व्यवस्था जेल नियमों के तहत की जाती है। श्री चौहान के मुताबिक अंतिम रोजा के बाद ईद के दिन बाहर से काजी बुलाया जाएग ा।
Show comments

बसंत पंचमी पर माता सरस्वती के अलावा किसकी होती है पूजा? वैवाहिक जीवन में मिलता है लाभ

राजनीति में आसान नहीं है राहुल गांधी की राह, जानिए क्या कहते हैं सितारे?

Magh mah gupt navratri 2025: माघ माह की गुप्त नवरात्रि में करें 5 अचूक उपाय, जीवन के हर संकट हो जाएंगे दूर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ ग्रहण कुंडली से जानें उनकी सरकार का भविष्य, चलेगी या जाएगी

माघ गुप्त नवरात्रि पर जानें महत्व, विधि और 10 खास बातें

Ratha Saptami Date 2025: रथ सप्तमी क्यों मनाई जाती है?

देवनारायण जयंती पर जानिए उनके बारे में 5 रोचक बातें

Monthly Horoscope February 2025 : फरवरी का महीना 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें मासिक राशिफल

हनुमानजी ने चुकाया अपनी माता अंजनी का कर्ज, कथा जानकर हैरान रह जाएंगे

महाकुंभ में स्नान के साथ करें इन पवित्र मंत्रों का जाप, मिलेगा पुण्य का पूरा लाभ