गुड़ी पड़वा पर्व 4 अप्रैल को

Webdunia
ND

मराठी समाज आगामी 4 अप्रैल को, गुड़ी पड़वा का पर्व भक्ति भाव से मनाएँगे। इसके लिए सभी घरों में विशेष तैयारियाँ शुरू हो गई है। इस अवसर पर सभी घरों में गुढी़ स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी और विशेष प्रकार की चटनी बनाई जाएगी।

महाराष्ट्रीयन नववर्ष गुड़ी पड़वा का पर्व 4 अप्रैल को धूमधाम से मनाएँगे। गुड़ी पड़वा पर्व को वर्ष प्रतिपदा भी कहते हैं। इस दिन से मराठी समाज के घरों में राम का नवरात्र शुरू होता है। जिस प्रकार देवी उपासना की नवरात्रि होती है उसी तरह महाराष्ट्र में राम का नवरात्र मनाया जाता है। इस दौरान घरों में नई बाँस के ऊपर नई साड़ी लगाई जाती है और उसके ऊपर शक्ति के अनुसार ताँबे या काँसे का लोटा रखा जाता है।

ND
इसमें नीम की कोपले भी रखी जाती हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। जिन घरों में नवरात्र स्थापित की जाती है, वहाँ पूरे नौ दिनों तक भगवान राम की पूजा आराधना की जाती है और अंतिम दिन श्रीराम नवमीं का पर्व मनाया जाता है।

घरों में पूरनपोली समेत कई तरह के पकवान तैयार किए जाते हैं। इस दिन नीम की कोपलें और नए गुड़ से बनी चटनी को घर के हर सदस्य को खिलाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसके सेवन से साल भर शरीर निरोगी रहता है।


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

दुनिया में कितने मुस्लिम इस्लाम धर्म छोड़ रहे हैं?

ज्येष्ठ माह के 4 खास उपाय और उनके फायदे

नास्त्रेदमस ने हिंदू धर्म के बारे में क्या भविष्यवाणी की थी?

भारत ने 7 जून तक नहीं किया पाकिस्तान का पूरा इलाज तो बढ़ सकती है मुश्‍किलें

क्या जून में भारत पर हमला करेगा पाकिस्तान, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 30 मई का दिन (पढ़ें अपनी राशि)

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

30 मई 2025 : आपका जन्मदिन

30 मई 2025, शुक्रवार के शुभ मुहूर्त

इस चमत्कारी मंदिर में शकर चढ़ाने से ठीक हो जाती है डायबिटीज, भक्तों की लगती है कतार