पिरामिड आकार में बना है हिमलिंग

Webdunia
- सुरेश एस डुग्ग र

ND
14500 फुट की ऊँचाई पर स्थित 60 फुट लंबी, 30 फुट चौ़ड़ी और 15 फुट गहरी अमरनाथ की गुफा में बना हिमलिंग एक बार फिर अपनी आकृति और आकार के कारण चर्चा और चिंता का विषय बना हुआ है। इस बार हिमलिंग पिरामिड आकार का है, साथ ही उसका आधार आकर्षक रूप से 3.5 फुट का है।

यह पहली बार नहीं है कि हिमलिंग की आकृति और आकार में परिवर्तन आया हो। पिछले दो-तीन सालों परिवर्तन हो रहे हैं। कुछ लोग इसका दर्शन कर स्वयं को धन्य मान रहे हैं, वहीं कुछ इससे भयभीत भी हैं। कई लोगों का मानना है कि यह किसी 'प्रलय' के संकेत हैं।

दो फुट की जटाएँ : इस बार भगवान भोले शंकर का रूप जटाधारी है। पिरामिड आकार वाले इस हिमलिंग की ऊँचाई करीब आठ फुट की है, साथ ही दो फुट की जटाएँ भी हैं, जहाँ से यह माना जाता है कि गंगा निकली है। लेकिन इस बार यह सा़ढ़े तीन फुट का चौ़ड़ा आधार भी बना हैं। इस बेस पर विभिन्न चर्चाएँ और विचार हैं, जिसमें से एक यह भी है कि मौसम की आँख-मिचौली और ग्लोबल वार्मिंग के कारण बदलते मौसम के कारण यह आधार हिमलिंग के पिघलने के कारण बना है।

पहली बार आने वालों के लिए तो इतने ब़ड़े हिमलिंग के दर्शन ही तन-मन को शांति पहुँचाने वाले हैं, लेकिन हिमलिंग के लगातार आकार और रूप बदलने के कारण यह उनके लिए चिंता का विषय है, जो कई सालों से आ रहे हैं।

1994 से जारी : हिमलिंग के आकार और आकृति में अंतर 1994 से ही आना आरंभ हुआ था जो अभी तक जारी है। वर्ष 1994 में तो यह श्रावण पूर्णिमा तक बना ही नहीं था। हिमलिंग के आकार में आए फर्क से अमरनाथ यात्रियों में निराशा तो है ही, बेचैनी भी है। यात्रा में शामिल हुए साधु तो यह भी कहते हैं कि यह भगवान शिव के क्रोध से हो रहा है, जो विश्व में ब़ढ़ रही पापी प्रवृत्तियों से नाराज हैं। हिमलिंग के आकार में लगातार होने वाले परिवर्तन के लिए मौसम में होने वाले बदलाव के तर्क को अधिकतर लोग सही मान रहे हैं।

Show comments

Ganesh Visarjan 2024: गणेश विसर्जन का 10वें दिन का शुभ मुहूर्त 2024, विदाई की विधि जानें

Surya in kanya : 16 सितंबर को सूर्य के कन्या राशि में जाने से 4 राशियों के बुरे दिन होंगे शुरू

Bhadrapada purnima 2024: भाद्रपद पूर्णिमा व्रत, महत्व, पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और अचूक उपाय

Dussehra 2024: शारदीय नवरात्रि इस बार 10 दिवसीय, जानिए कब रहेगा दशहरा?

Surya in purva phalguni nakshatra : सूर्य के पूर्वा फाल्‍गुनी नक्षत्र में जाने से 4 राशियों को होगा धन लाभ

लालबागचा राजा में भक्‍तों को मार रहे धक्‍के, दर्शन में VIP को मजा, प्रजा को दे रहे सजा

Shradh paksha 2024: श्राद्ध पक्ष में कब किस समय करना चाहिए पितृ पूजा और तर्पण, कितने ब्राह्मणों को कराएं भोजन?

Tulsi Basil : यदि घर में उग जाए तुलसी का पौधा अपने आप तो जानिए क्या होगा शुभ

गणेश उत्सव पर भगवान गणपति को आठवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

Aaj Ka Rashifal: 14 सितंबर का दैनिक राशिफल: क्या लाया है आज का दिन खास आपके लिए, पढ़ें 12 राशियां