श्रावण में गूँजेगी वेदमंत्रों की गूँज

Webdunia
ND

ओंकारेश्वर में शिव कोठी परिसर स्थित त्रिभुवनेश्वरी व त्रिभुवनेश्वर मंदिरों में सरस्वती, दुर्गा एवं लक्ष्मी जी और ब्रह्मा, महेश्वर व भगवान विष्णु की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह समारोह 22 जुलाई को होगा। समूचे श्रावण में नमः शिवाय सेवाधाम परिसर में वेद ध्वनि गूँजेगी।

परिसर के मंदिरों में अनुष्ठानके साथ ही दो ब्राह्मणों द्वारा महीने भर महामृत्युंजय मंत्र का जाप होगा। नमः शिव शिवाय सेवाधाम आश्रम में वर्तमान में विभिन्न अभिषेक चल रहे हैं। यहाँ राम दरबार में प्रतिदिन अखंड रामायण व शिव दरबार में अखंड ओम नमः शिवाय मंत्र लेखन जारी है। मंत्र बैंक में अब तक 4500 करोड़ से अधिक लिखित ओम नमः शिवाय मंत्र जमा हो चुके हैं।

स्वामी जी ने 1911 में 'इन्स्क्रुटेबल सीक्रेट्स ऑफ ओम नमः शिवाय' ग्रन्थ की रचना के बाद नडियाड के पास हरिओम गुफा में दो साल तक इस मंत्र की रहस्यमयी शक्ति का अनुसंधान किया। इसके बाद ओंकारेश्वर में विश्व का पहला मंत्र बैंक स्थापित किया। तनाव से छुटकारा पाने के लिए स्वामी शिवोहम्‌ भारती द्वारा नमः शिवाय स्पर्श ध्वनि विज्ञान का प्रशिक्षण दिया जाता है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार तीसरा विश्‍व युद्ध कब होगा, भारत में लगेगा मिलिट्री शासन?

सावन सोमवार से संबंधित आरती चालीसा सहित महत्वपूर्ण जानकारी

अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल और नुनवान आधार शिविरों से पहला जत्था रवाना

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

सभी देखें

धर्म संसार

07 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

07 जुलाई 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: जानें श्रीहरि के आशीर्वाद से आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें 06 जुलाई 2025 का राशिफल

06 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

06 जुलाई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त