संत ने ली, प्रबंधकों की क्‍लास

Webdunia
NDND
इंदौर मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में संत श्री किरीट भाई ने प्रबंधकों को आध्‍यात्मिकता का ज्ञान दिया। उन्‍होंने कहा कि बुद्धि या संसाधनों के मामले में भारत पीछे नहीं है। भारत एकता के मामले में पीछे है।

यहाँ के नागरिक व्यक्तिगत तौर पर प्रगति कर रहे हैं, पर समूहों में एकता के साथ हमारी प्रगति नहीं के बराबर है। हमारा देश कमजोर नहीं है, बल्कि यहाँ के नागरिक, उनका नजरिया, प्रशासन और क्रियान्वयन कमजोर है।

वे 'ग्लोबलाइजेशन एंड इंडियन वैल्यूज' विषय पर संबोधित कर रहे थे। रवींद्र नाट्यगृह में हुए इस कार्यक्रम में श्री किरीटभाई ने अध्यात्म, वैश्वीकरण और भारतीय मूल्यों को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वैश्वीकरण का अर्थ आर्थिक समृद्धि नहीं है।

वैश्विक तौर पर अपनाए जाने वाले मानवता और भाईचारे के सिद्धांतों में इस शब्द के मायने निहित हैं। हम 'वसुधैव कुटुम्बकम' के अर्थ को मानते हैं, लेकिन वास्तव में हम आपस में ही बँटे हुए हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सूर्य व शनि की कुंभ राशि में युति, बढ़ेंगी हिंसक घटनाएं, जानिए क्या होगा 12 राशियों पर असर

आश्चर्य में डाल देते हैं उज्जैन से अन्य ज्योतिर्लिंगों की दूरी के अद्भुत आंकड़े

Valentine Day Astrology: इस वेलेंटाइन डे पर पहनें राशिनुसार ये रंग, प्रेम जीवन में होगा चमत्कार

क्या है महाशिवरात्रि का वैज्ञानिक महत्व, योग साधना के लिए क्यों मानी जाती है ये रात खास

महाकुंभ में क्या है भगवान् शंकर और माता पार्वती के विवाह से शाही बारात का संबंध, जानिए पौराणिक कहानी

सभी देखें

धर्म संसार

समाज सुधारक और आध्यात्मिक गुरु, गुरु रविदास जयंती पर विशेष

Aaj Ka Rashifal: स्थायी संपत्ति, नौकरी और व्यापार के लिए कैसा रहेगा 12 फरवरी का दिन, पढ़ें 12 राशियां

12 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

12 फरवरी 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

Mp tourism: मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल जहां जाकर मिलेगा तीर्थ यात्रा का पुण्य लाभ