हेमकुंट साहिब के कपाट खुले

Webdunia
ND
चारधाम यात्रा में अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। कारण है अब सिख तीर्थयात्रियों के लिए खुली हेमकुंट साहिब व लोकपाल मंदिर का दर्शन। मंगलवार को जहाँ सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए वहीं लोकपाल लक्ष्मण मंदिर में भी श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया।

साम्प्रदायिक सद्भाव का एक अनोखा आयोजन बन गई यह यात्रा शुरू होने से चारधाम यात्रा के मार्ग में यातायात दबाव बढ़ गया है। न केवल हिन्दू वरन बौद्घ, जैन व सिख तीर्थयात्री भी यहाँ से भगवान का दर्शन का लाभ लेने पहुँच रहे हैं।

कुमाऊँ के सीमान्त जिले पिथौराग़ढ़ से होकर जाने वाली विश्व के दो देशों की बीच हिमालयीय पार धार्मिक यात्रा के तीर्थयात्रियों का पहला जत्था उत्तराखण्ड पहुँचा गया। हेमकुंट साहिब यात्रा में समुद्र सतह की 4329 मीटर की ऊँचाई पर अवस्थित एक पवित्र सरोवर की महत्ता सिख तीर्थयात्रियों को इस यात्रा में खींच लाती है।

सन्‌ 1934, 35 से इस स्थान का सिखों के बीच प्रचलन बढ़ा। इस यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों को गोविन्द घाट से घाँघरिया होते हुए पैदल यात्रा से 20 किलो मीटर चलकर पूरा किया जाता है। मौसम की ठण्ड हमेशा यहाँ बनी रहने से यात्री दर्शन कर घाँघरिया लौटकर रात्रि विश्राम करते हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर रात्रि के 4 प्रहर की पूजा का सही समय और पूजन विधि

शिव चालीसा पढ़ते समय ये गलतियां तो नहीं करते हैं आप?

मंगल ग्रह बदलेंगे चाल, क्या होगा देश दुनिया का हाल? किन 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि और शिवरात्रि में क्या है अंतर?

Mahashivratri 2025: कैसे करें महाशिवरात्रि का व्रत?

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Horoscope: फरवरी का अंतिम सप्ताह क्या लेकर आया है 12 राशियों के लिए, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

23 फरवरी 2025 : आपका जन्मदिन

23 फरवरी 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

इस रहस्यमयी शिव मंदिर में भीषण गर्मी में भी लगती है कड़ाके की ठंड

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर