अपनी धन-सम्पदा को सत्कर्म में लगाएं...

Webdunia
शुक्रवार, 19 सितम्बर 2014 (09:56 IST)
महर्षि वेद व्यास ने कहा है कि जो विशिष्ट सतपात्रों को दान देता है और जो कुछ अपने भोजन आच्छादन में प्रतिदिन व्यवहृत करता है, उसी को मैं उस व्यक्ति का वास्तविक धन या सम्पत्ति मानता हूं। अन्यथा शेष सम्पत्ति तो किसी और की है, जिसकी वह केवल रखवाली करता है।
 
दान में जो कुछ देता है और जितनी मात्रा का वह स्वयं उपभोग करता है, उतना ही उस धनी व्यक्ति का अपना धन है। अन्यथा मर जाने पर उस व्यक्ति के स्त्री, धन आदि वस्तुओं से दूसरे लोग आनंद मनाते हैं अर्थात मौज उड़ाते हैं। 
 
तात्पर्य यह है कि सावधानीपूर्वक अपनी धन-सम्पदा को दान आदि सत्कर्मों में व्यय करना चाहिए। जब आयु का एक दिन अंत निश्चित है तो फिर धन को बढ़ाकर उसे रखने की इच्छा करना मूर्खता ही है, क्योंकि जिस शरीर की रक्षा के लिए धन बढ़ाने का उपक्रम किया जाता है, वह शरीर अस्थिर है, नश्वर है। 
 
इसलिए धर्म की ही वृद्धि करना चाहिए, धन की नहीं। धन द्वारा दानादि कर धर्म की वृद्धि का उपक्रम करना चाहिए, निरंतर धन बढ़ाने से कोई लाभ नहीं। 

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा आज भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल (14 मई 2024)

14 मई 2024 : आपका जन्मदिन

14 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी के दिन क्या करना चाहिए?

Budh in mesh : बुध का मेष राशि में गोचर 5 राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य