झुक रहा है सोहागपुर का विराट मंदिर

पाण्डव काल में हुआ था निर्माण

Webdunia
ND

पुरातात्विक अस्मिता का प्रतीक पाण्डव कालीन सोहागपुर (शहडोल) का विराट मंदिर न केवल दिनोंदिन जर्जर हो रहा है बल्कि तेजी से झुककर तिरछा हो रहा है। इससे इस प्राचीन मंदिर के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है। वर्ष 1975 में इस मंदिर को केंद्रीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को सौंपा गया था, तभी से इसके रखरखाव पर ध्यान नहीं दिया गया। इसका नतीजा यह हुआ कि 125 फिट ऊँचे मंदिर का प्रमुख हिस्सा पीछे की तरफ झुकता जा रहा है। मरम्मत नहीं हुई तो मंदिर कभी भी धराशायी हो जाएगा।

सिर्फ देखरेख के लिए यहाँ तीन केयरटेकर तैनात हैं, जो पुरातात्विक संपदा की देखरेख भर कर रहे हैं। मंदिर के मूल स्वरूप के जीर्णोद्घार पर कोई काम नहीं हो रहा है। चूँकि यह केंद्रीय पुरातत्व विभाग के अधीन है इसलिए स्थानीय प्रशासन कुछ नहीं कर पा रहा है। इतिहासकारों के अनुसार 70 साल पहले मंदिर के सामने का हिस्सा धराशायी हो गया था, जिसे तत्कालीन रीवा नरेश गुलाबसिंह ने ठीक कराया था। उसके बाद ठाकुर साधूसिंह और इलाकेदार लाल राजेन्द्रसिंह ने भी मंदिर की देखरेख पर ध्यान दिया। यह विराट मंदिर केंद्रीय पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है।

यह विराट मंदिर हजारों साल पुराना है। मंदिर के पीछे का हिस्सा झुकता जा रहा है। ऐतिहासिक धरोहर खतरे में है। मंदिर के रखरखाव पर न तो केंद्र सरकार ध्यान दे रही है और न ही राज्य सरकार। वर्ष 1997 से यह मंदिर तेजी से पीछे की ओर झुकता जा रहा है। केन्द्रीय पुरातत्व विभाग ने यदि जल्दी मंदिर के रखरखाव पर काम नहीं किया तो निश्चित रूप से यह धराशायी हो जाएगा। मंदिर ऐतिहासिक है और उसका संरक्षण बहुत जरूरी है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

केतु मचाएगा देश और दुनिया में तबाही, 18 माह संभलकर रहना होगा

बाबा वेंगा की साइलेंट किलर वाली भविष्यवाणी हुई सच! जानिए कैसा रहेगा वर्ष 2025

शनि मंगल का षडाष्टक योग और खप्पर योग कब तक रहेगा, 4 राशियों को रहना होगा सतर्क

राहु के कुंभ राशि में गोचर से देश और दुनिया में होंगे ये 5 बड़े बदलाव

2025 में कब मनाई जाएगी अपरा एकादशी, जानें पूजन के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आपकी राशि के लिए आज का ताजा भविष्यफल, जानें कैसा बीतेगा 21 मई का दिन

21 मई 2025 : आपका जन्मदिन

21 मई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

क्या राहु और केतु के कारण फिर से लौटेगा महामारी का तांडव काल?

Guru Gochar 2025 : अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों के लिए शुरू हुआ सबसे खराब समय