तुळजा भवानी की कथा

Webdunia
WD

कृत युग में करदम नामक एक ब्राह्मण साधु थे। उनकी अनुभूति नामक अत्यंत सुंदर व सुशील पत्नी थी।

जब ब्राह्मण करदम की मृत्यु हुई तब अनुभूति ने सती होने का प्रण किया। परंतु गर्भवती होने के कारण उन्हें सती होने का विचार त्यागना पड़ा।

फिर उन्होंने मंदाकिनी नदी के किनारे अपनी तपस्या प्रारंभ कर दी। उस इस दौरान कूकर नामक राजा अनुभूति को ध्यान मग्न देखकर उनकी सुंदरता पर आसक्त हो गया और अनुभूति के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

FILE
इस दौरान अनुभूति ने माता से याचना की और वहां मां अवतरित हुईं।

मां के साथ युद्ध के दौरान कूकर एक महिष रूपी राक्षस में परिवर्तित हो गया और महिषासुर कहलाया। मां ने महिषासुर का वध किया और यह पर्व ‘विजयादशमी’ कहलाया।

इसी कारण से मां को ‘त्वरिता’ नाम से भी जाना जाता है, जिसे मराठी में तुळजा भी कहते हैं।

तभी से तुळजा भवानी के मंदिर की ख्याति मराठा राज्य में फैली और यह देवी भोंसले प्रशासकों की कुलदेवी के रूप में पूजी जाने लगीं।

महाराज छत्रपति शिवाजी भी अपने प्रत्येक युद्ध के पहले माता से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यहां जरूर आते थे।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

धन, ज्ञान और शांति के लिए गुरु पूर्णिमा पर करें ये 7 उपाय, दूर होंगी सारी बाधाएं

गुरु पूर्णिमा 2025: सोच समझकर लें गुरु दीक्षा, जानिए सच्चे गुरु की पहचान

हरियाली अमावस्या कब है, जानिए पितृ दोष मुक्ति के 5 अचूक उपाय

गुरु पूर्णिमा: प्राचीन भारत के 14 महान गुरु जिन्होंने दिया धर्म और देश को बहुत कुछ

गुरु का मिथुन राशि में उदय, 12 राशियों का राशिफल

सभी देखें

धर्म संसार

10 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

10 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

यह 5 ऐसे गुरु हैं जिन्होंने स्थापित किया है भारत की धार्मिक संस्कृति को?

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

श्रावण सोमवार व्रत कथा: पुत्र प्राप्ति और महादेव की कृपा