सभी सुखों का दाता : संतोष धन

Webdunia
- पूजा दीक्षित

संतोष अर्थात सभी सुखों का दाता। संतोष का गुण ही जीवन में सुख-शांति लाने की उत्तम औषधि है, और कहा भी जाता है जिस मनुष्य के पास संतोषरूपी गुण है, उसे पानी की बूँद भी समुद्र के समान प्रतीत होती है और जिसके पास यह गुण नहीं उसे समुद्र भी बूँद के समान प्रतीत होता है। कबीरदासजी कहते हैं-

चींटी चावल ले चली/ बीच में मिल गई दाल।
कहत कबीरा दो ना मिले/ इक ले दूजी डाल॥

अर्थात- एक चींटी अपने मुँह में चावल लेकर जा रही थी, चलते-चलते उसको रास्ते में दाल मिल गई।

उसे भी लेने की इच्छा हुई, लेकिन चावल मुँह में रखने पर दाल कैसे मिलेगी? दाल लेने को जाती तो चावल नहीं मिलता। चींटी का दोनों को लेना का प्रयत्न था। 'चींटी' का यह दृष्टांत हमारे जीवन का एक उत्तम उदाहरण है। हमारी स्थिति भी उसी चींटी जैसी है। हम भी संसार के विषय-भोगों में फँसकर अतृप्त ही रहते हैं, एक चीज मिलती हैं तो चाहते हैं कि दूसरी भी मिल जाए, दूसरी मिलती हैं तो चाहते हैं कि तीसरी मिल जाए। यह परंपरा बंद नहीं होती और हमारे जाने का समय आ जाता है।

यह हमारे मन का असंतोष ही तो है, हम को लोहा मिलता है, किन्तु हम सोने के पीछे भागने लगते हैं। पारस की खोज करते हैं, ताकि लोहे को सोना बना सकें। और असंतोष रूपी लोभ से ग्रसित होकर पारस रूपी संतोष को भूल जाते हैं, जिसके लिए हमें कहीं जाना नहीं पड़ता बल्कि वह तो हमारे पास ही रहता है। बस आवश्यकता है तो उसे पहचानने की।

प्रारब्ध से जो कुछ प्राप्त है, उसी में संतोष करना चाहिए, क्योंकि जो प्राप्त होने वाला नहीं है उसके लिए श्रम करना व्यर्थ ही है।

यह समझना चाहिए कि हमारे कल्याण के लिए प्रभु ने जैसी स्थिति में हमको रखा है, वही हमारे लिए सर्वोत्तम है, उसी में हमारी भलाई है। हाँ, हमें यह चाहिए कि हम प्राप्त परिस्थिति और साधन का समुचित उपयोग कर अपने जीवन को सफल बनाएँ। मन के अनुसार न किसी को कभी कोई वस्तु मिली है और न ही मिलने वाली है। क्योंकि हमारा मन भी दलदल में फँसे हाथी जैसा ही है, जो बाहर निकलने के प्रयास में और अधिक धँसता जाता है। ऐसे ही यह करूँ, वह करूँ, इतना कर लूँ, इतना पा लूँ, करते-करते मनुष्य संसार में और फँसता चला जाता है। इसलिए हमारे ग्रंथों में कहा गया है-

गोधन, गजधन, वाजिधन, और रतन धन खान।
जब आवे संतोष धन, सब धन धूरि समान॥

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 2025 में अब कब बन रहे हैं युद्ध के योग?

8 वर्षों तक बृहस्पति करेंगे अतिचारी गोचर, क्या होगा इन आठ वर्षों में?

क्या ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन से हो चुकी है तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत, इस तारीख तक मिट जाएगा पाकिस्तान

चाणक्य की इन बातों से जानें जीने की कला, अगर सीख ली तो कदमों में होगी दुनिया

राक्षसों के नाम पर रखे हैं भारत के इन शहरों के नाम, जानिए कौनसे हैं ये शहर

सभी देखें

धर्म संसार

नारद मुनि के बारे में 5 रोचक बातें

Aaj Ka Rashifal: आपका भाग्य क्या कहता है! राशि अनुसार जानें 14 मई का भविष्यफल

14 मई 2025 : आपका जन्मदिन

14 मई को सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, क्या होगा 12 राशियों का राशिफल

14 मई 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त