काशी विश्वनाथ मंदिर के शिखर पर दिखा माता लक्ष्मी का वाहन श्वेत उल्लू, बहुत दुर्लभ घटना, जानें क्या है संकेत

WD Feature Desk
गुरुवार, 21 अगस्त 2025 (09:27 IST)
Image Source: Instagram

हिंदू धर्म के चार धामों के स्थान से मिलते हैं भविष्‍य की अच्छी और बुरी घटनाओं के संकेत, लेकिन हाल ही में काशी विश्‍वनाथ मंदिर के शिखर पर माता लक्ष्मी के वाहन सफेद उल्लू को देखा गया। शयन आरती के बाद देखे गए उल्लू के बारे में बताया जा रहा है कि यह बहुत ही शुभ संकेत है। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर मंदिर के पीआरओ आनंद शुक्ला ने ली थी।
 
सोमवार की रात लगभग दस बजे, जब शयन आरती संपन्न हो चुकी थी तभी अचानक एक सफेद उल्लू उड़कर आया और सीधे मंदिर के स्वर्ण शिखर पर आ बैठा। आध्यात्मिक वातावरर में यह दृश्य विस्मित कर देने वाला था जिसे देखकर भक्त भावविभोर हो गए। कई श्रद्धालुओं ने तो यहां तक कहा कि यह उल्लू केवल पक्षी नहीं था, बल्कि देवी का दूत बनकर आया था। हालांकि सुबह तक वह वहां से उड़ गया था। माना जा रहा है कि यह बहुत ही शुभ संकेत है। 
 
हिंदू धर्मग्रंथों में उल्लू को देवी लक्ष्मी का वाहन माना गया है। लक्ष्मी, जो धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री देवी हैं, वे उल्लू पर आरूढ़ होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद देती हैं। यदि किसी स्थान पर सफेद उल्लू दिख जाए, तो इसे और भी पवित्र संकेत माना जाता है। इसे बाबा विश्वनाथ और मां लक्ष्मी की संयुक्त कृपा का संकेत माना जा रहा है। 
 
कहा जाता है कि काशी में जो भी घटना घटती है, उसका प्रभाव पूरे विश्व पर पड़ता है क्योंकि बाबा को विश्‍वनाथ कहते हैं। इसी कारण यहां होने वाली छोटी-से-छोटी घटनाएं भी भक्तों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। उल्लू की इस दिव्य उपस्थिति ने लोगों को विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में विश्व और भारत में शुभ और सकारात्मक परिवर्तन होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

हरतालिका तीज के दिन शिव पार्वती पूजा के लिए अष्ट प्रहर मुहूर्त का समय

ऋषि पंचमी कब है, क्या करते हैं इस दिन, पूजा का शुभ मुहूर्त और मंत्र

इस बार गणेश चतुर्थी बुधवार को, कई शुभ योग में स्थापित होंगे गणपति, जानें विसर्जन का मुहूर्त

कब से होंगे गणेश उत्सव प्रारंभ, क्या है गणपति स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त, मंगल प्रवेश

सितंबर माह 2025 में कब कब है एकादशी?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 21 अगस्त का ताजा राशिफल, पढ़ें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा आज का दिन

21 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

21 अगस्त 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

पिठोरी अमावस्या पर कर लें कालसर्प दोष दूर करने के 4 अचूक उपाय

पोला पर्व क्या और क्यों मनाया जाता है, जानें रोचक जानकारी और खास बातें

अगला लेख