Hanuman Chalisa

अनजाने में हुए पाप का प्रायश्चित ऐसे होता है, जरूर पढ़ें

Webdunia
हम सभी के मन में यह सवाल जरूर आता है कि यदि हमसे अनजाने में कोई पाप हो जाए तो क्या उस पाप से मुक्ति का उपाय है?  श्रीमद्भागवत जी के षष्टम स्कन्ध में महाराज परीक्षित ने भी शुकदेव जी से यही सवाल किया था। 

उन्होंने पूछा था, कुछ पाप हमसे अनजाने में हो जाते हैं ,जैसे चींटी मर गई, हम लोग सांस लेते हैं तो कितने जीव सांस के माध्यम से मर जाते हैं। भोजन बनाते समय लकड़ी जलाते हैं,उस लकड़ी में भी कितने जीव मर जाते हैं। ऐसे कई पाप हैं जो अनजाने हो जाते हैं तो उस पाप से मुक्ति का क्या उपाय है? 
 
आचार्य शुकदेव जी ने कहा राजन ऐसे पाप से मुक्ति के लिए रोज प्रतिदिन 5 प्रकार के यज्ञ करने चाहिए।
 
परीक्षित ने कहा, भगवन एक यज्ञ यदि कभी करना पड़ता है तो सोचना पड़ता है। आप 5 यज्ञ रोज कह रहे हैं। 
 
 
शुकदेव बोले, सुने राजन, यह ऐसे बड़े यज्ञ नहीं हैं। पहला यज्ञ है, जब घर में रोटी बने तो पहली रोटी गऊ ग्रास के लिए निकाल देना चाहिए।
 
दूसरा यज्ञ है - चींटी को 10 ग्राम आटा रोज वृक्षों की जड़ों के पास डालना चाहिए।
 
तीसरा यज्ञ है -पक्षियों को अन्न रोज डालना चाहिए।
 
चौथा यज्ञ है -आटे की गोली बनाकर रोज जलाशय में मछलियो को डालना चाहिए।
 
पांचवां यज्ञ है भोजन बनाकर अग्नि भोजन, यानी रोटी बनाकर उसके टुकड़े करके उसमें घी-चीनी मिलाकर अग्नि को भोग लगाएं।
 
फिर इन सबका पुण्य लेने के लिए हमेशा याद रखें कि अतिथि सत्कार खूब करें। कोई भिखारी आवे तो उसे जूठा अन्न कभी भी भिक्षा में न दें।
 
इन नियमों का पालन करने से अनजाने में किए हुए पाप से मुक्ति मिल जाती है। हमें उसका दोष नहीं लगता। उन पापों का फल हमें नहीं भोगना पड़ता।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख