Hanuman Chalisa

जानिए कैसे बनाएं रखें जीवन में प्रसन्नता...

Webdunia
संकल्पों पर निर्भर होती है प्रसन्नता

जीवन में मनोकामनाएं पूरी होने से प्रसन्नता होती है या प्रसन्न रहने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है? इस प्रश्न का उत्तर यह है कि वस्तुओं या साधनों की उपलब्धि पर मन की प्रसन्नता निर्भर नहीं है। बहुमूल्य वस्तुओं के विक्रेता या उत्पादक अपने गोदामों में कितना माल भरे रहते हैं, उन्हें हाथों से इधर-उधर उठाते-धरते हैं तो भी न संतोष होता है, न उपलब्धि। इसके विपरीत जनजातियों की महिलाएं कौड़ियों, सीपों, घुघरियों के जेवर बनाकर पहनतीं, प्रसन्न होतीं और अपने आपको सौभाग्यवान मानती हैं। 
 
















कोई ऊंचा पद पाने के लिए कब से, कितने प्रकार के प्रयत्न किए जा रहे थे। अब वह पद मिलते ही, उसके साथ जुड़ी हुई जिम्मेदारियां पूरी होते रहने की फिक्र दिन-रात बनी रहती है। ऐसा न हो कि उत्तरदायित्व ठीक तरह से न निभ पाने पर उपहास, प्रताड़ना मिले और अवनति का आदेश मिल जाए। 
 
बैंक के खजांची के पास लाखों रुपयों के नोट होते हैं। जौहरी का नौकर जेवरों को झाड़-बुहारकर सुसज्जित रूप से देखता है तो भी उसके मन पर उस संपदा की छाप नहीं होती। इसके विपरीत छोटे बच्चे गुब्बारे, सीटी, झुनझुने जैसी कम मूल्य की वस्तुओं का उपहार पाकर प्रसन्नता से फूले नहीं समाते और जिस-तिस को अपनी प्रसन्नताभरा सामान दिखाते फिरते हैं। 
 
स्थायी प्रसन्नता का एक ही मजबूत आधार है कि अपने गुण, कर्म, स्वभाव को उच्चस्तरीय बनाया जाए। व्यक्तित्व को उत्कृष्टता में बदल लिया जाए। क्रियाकलाप में आदर्शवादिता का समावेश रखा जाए आत्मगौरव को बढ़ाने वाली विधि-व्यवस्था को अपनाए रखा जाए। उस दिशा धारा को अपनाया जाए, जिसमें अंतरात्मा का संतोष बना रहे। 
 
ऐसी दिशाधारा अपनाना पूर्णतया अपने हाथ की बात है। यह निजी चिंतन और चरित्र का प्रसंग है, जिसे कोई भी ऊंचा रख सकता है और ऐसी प्रसन्नता में डूबा रहने का अवसर हाथ रहता है, जो किसी के छिनने से न छिन सके। 
 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

वैशाख महीना किन देवताओं की पूजा के लिए है सबसे शुभ? जानें इसका धार्मिक महत्व

ऑपरेशन सिंदूर 2.0: क्या फिर से होने वाला है भारत और पाकिस्तान का युद्ध, क्या कहता है ज्योतिष

महायुद्ध के संकेत! क्या बदलने वाला है कुछ देशों का भूगोल? ज्योतिष की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

अक्षय तृतीया पर क्यों होता है अबूझ मुहूर्त? जानिए इसका रहस्य

बैसाखी कब है, क्या है इसका महत्व, जानिए खास 5 बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अप्रैल, 2026)

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का समय क्या रहेगा?

कालाष्टमी के दिन करें इस तरीके भगवान भैरव की पूजा और 5 अचूक उपाय