कार्तिक माह का विशेष महत्व

Webdunia
ND

आध्यात्मिक ऊर्जा एवं शारीरिक शक्ति संग्रह करने में कार्तिक मास का विशेष महत्व है। इसमें सूर्य की किरणों एवं चन्द्र किरणों का पृथ्वी पर पड़ने वाला प्रभाव मनुष्य के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। इसीलिए शास्त्रों में कार्तिक स्नान और कथा श्रवण महात्म्य पर विशेष जोर दिया गया है।

कार्तिक मास के दौरान विशेष तौर पर राधा-दामोदर पूजन, विष्णु पूजा एवं तुलसी पूजा से साधक का कल्याण होता है। यह विचार कार्तिक महात्म्य सुनाते हुए मानस मंदिर देवनगर में पं. अमर देव शास्त्री ने व्यक्त किए।
ND
उन्होंने आचरण की शुद्धि के लिए संयम को महत्वपूर्ण बताया। तुलसी पूजा का महत्व बताते हुए उन्होंने कहा कि तुलसी के पत्ते पंचामृत में डालने पर चरणामृत बन जाता है। तुलसी में अनन्त औषधीय गुण भी विद्यमान हैं। इसीलिए हमारे ऋषि-मुनियों ने इन्हें विष्णु प्रिया कहकर पूजनीय माना।

देवशयनी एकादशी से देवोत्थान एकादशी तक छः माह तुलसी की विशेष पूजा होती है। कार्तिक में तो इनका अत्याधिक महत्व बढ़ जाता है।

इसीलिए कार्तिक स्नान के साथ तुलसी के पौधे के पास जो लोग कार्तिक महात्म्य सुनते हैं उनके घरों में सुख शांति रहती है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

राहु, शनि और गुरु का गोचर 4 राशियों के लिए है बहुत शानदार, साल के अंत तक मिलेगा शुभ समाचार

सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण 6 मिनट से ज्यादा, आधी धरती पर छा जाएगा अंधेरा

रक्षा बंधन पर इस बार बाजार में आई है ये 5 ट्रेंडी राखियां, जरूर करें ट्राई

शनि का मीन, राहु का कुंभ, केतु का सिंह और गुरु का मिथुन में गोचर होने से 3 राशियां ही रहेंगी बचकर

इस बार रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर बांधें इन 4 में से कोई एक परंपरागत राखी, होगा बहुत शुभ

सभी देखें

धर्म संसार

06 अगस्त 2025 : आपका जन्मदिन

06 अगस्त 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

कब है कजली सतवा तीज, पूजा का शुभ मुहूर्त, क्या करते हैं इस दिन?

भविष्य मालिका: कलियुग चरम पर है, होगी महाप्रलय, वही लोग बचेंगे जो करेंगे ये 5 काम

चंदन का टीका रेशम का धागा.... भाई और बहन के त्योहार रक्षाबंधन पर ये शुभकामनाएं भेजकर कहिए Happy Rakshabandhan