बौद्ध भिक्षुणी का शांति मार्ग

सुख की खोज

Webdunia
ND

बौद्ध संत पटाचारा वणिक-पुत्री थी। मनपसंद युवक से विवाह करने के कारण उसके माता-पिता रुष्ट हो गए और उन्होंने अपनी बेटी से संबंध तोड़ लिए। सुखी दांपत्य जीवन जीते हुए भी उसे अपने माता-पिता की नाराजगी का दुख था।

विवाह के कुछ ही वर्षों में उसने दो पुत्रों को जन्म दिया। फिर एक दिन पटाचारा को विचार आया कि माता-पिता का गुस्सा अब शांत हो गया होगा और नातियों को देखकर प्रेम-भाव उमड़ आएगा। यह सोच वह पति के साथ गृहनगर श्रावस्ती की ओर रवाना हुई।

जब पटाचारा पति एवं बच्चों के साथ वन से जा रही थी तो एक सर्प ने उसके पति को डस लिया। उचित इलाज के अभाव में वह बच न सका और उसके प्राण-पखेरू उड़ गए। पति-वियोग में विलाप करती पटाचारा बच्चों को लेकर आगे बढ़ी ही थी कि अचानक एक जंगली जानवर उसके एक बच्चे को उठा ले भागा, किंतु वह विचलित न हुई और आगे बढ़ी। लेकिन विपत्तियाँ भी पीछा नहीं छोड़ रही थीं। मार्ग में एक नदी पड़ी और दूसरा बच्चा तेज धार में बह गया।

अब पटाचारा अकेली रह गई, किंतु उसके भाग्य में सुख कहाँ था? वह जब श्रावस्ती पहुँची तो पता चला कि कुछ ही दिन पहले उसके माता-पिता घर की छत गिरने से कालकवलित हो चुके हैं। दुखों के पहाड़ से विचलित हो उठी थी, तभी पता चला कि श्रावस्ती में बुद्धदेव का आगमन हुआ है। वह उनके पास पहुँची और उसने उन्हें अपनी दुःखद कहानी सुनाई।

बुद्धदेव ने उससे कहा, 'पटाचारा, यह संसार नश्वर है। यहाँ कोई किसी का नहीं होता। मनुष्य का जीवन कंटकापूर्ण रहता है और आपदाएँ उसे सतत घेरे रहती हैं। इसलिए मनुष्य को हार न मानकर उनका सामना करना चाहिए।' इस उपदेश का पटाचारा पर असर हुआ। उसने सांसारिक जीवन त्याग कर शाश्वत शांति का मार्ग अपनाने का निश्चय किया और वह बौद्ध भिक्षुणी हो गई।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

होली पर जलाएं आटे के 5 दीपक, कर्ज से करेंगे मुक्त

होलाष्टक के दिनों में करना चाहिए ये 3 कार्य, हर समस्या का होगा हल

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

औरंगजेब ने कितने और कौन कौन से हिंदू मंदिर तुड़वाए थे?

धुलेंडी के दिन क्या क्या करते हैं, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

सभी देखें

धर्म संसार

रंग एकादशी पर ब्रजभूमि में होली का धमाल, बांकेबिहारी मंदिर पर रंगोत्सव में रंगे भक्त

Holi 2025: होली धुलेंडी पर क्यों करते हैं मां संपदा देवी की पूजा, क्या है उनकी कथा

होली सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है... होली 2025 पर 10 लाइन निबंध हिंदी में

Lunar eclipse 2025: चंद्र ग्रहण कहां पर नजर आएगा, कौनसी 4 राशियों को होगा इससे फायदा

नृसिंह द्वादशी 2025: होली के पहले पड़ता है यह व्रत, जानें महत्व, पूजा विधि और कथा