Hanuman Chalisa

भगवान शिव सृष्टि के सुप्रीम पावर

शिव कृपा से चल रहा संसार

Webdunia
ND

इस सृष्टि का संचालन भगवान शंकर की कृपा से ही हो रहा है, जिन्हें वे अपनी जटाओं के माध्यम से करते हैं। कोई व्यक्ति यदि यह मानकर चल रहा है कि आज जो कुछ भी वह कर रहा है वो उसके पुरुषार्थ के कारण हो रहा है तो यह उसका भ्रम या अहंकार है, क्योंकि सृष्टि के संचालन पालन और सहांर का कार्य तो स्वयं शिव कर रहे हैं।

बिना शिव की कृपा के न तो यह संसार चल रहा है और न ही कोई व्यक्ति कुछ करने में समर्थ है। परमात्मा शिव की शक्ति ही है जो प्रत्येक व्यक्ति को कुछ करने का सामर्थ्य प्रदान करती है। इसीलिए सभी को शिव की आराधना में जुटे रहना चाहिए। शिव को भूल यदि कोई यह सोचता है कि वह अपने पुरुषार्थ से कुछ कर रहा है तो यह उसका अहंकार है, जो उसके विकृति और विनाश का कारण बनता है।

जिस तरह आपके घर में विद्युत प्रवाह खंबे से खिंचकर आए तार से हो रहा है और खंबे में प्रवाह पावर हाऊस से आ रहा है। आपके घर में विद्युत से संचालित तरह-तरह के उपकरण भी रखे हुए हैं किंतु यदि विद्युत का प्रवाह फिर चाहे वह खंबे से आपके घर में हो या पावर हाऊस से खंबे तक बंद हो तो आपके घर में रखे वे सारे यंत्र उपकरण निरूपयोगी हो जाएंगे।

आपका घर विद्युत प्रवाह के चलते उपयोगी तो हो सकता है किंतु यह पावर हाऊस नहीं बन सकता। पावर हाऊस तो कहीं और ही रहता है। इसी तरह भगवार शंकर इस सृष्टि के पावर हाऊस है।

ND
व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने को शिव स्वरूप उस पावर (शक्ति) से जोड़कर रखे। योगी और ज्ञानी सतपात्र होते हैं, इसी तरह जो ब्राह्मण मां गायत्री की पुर्नश्चरण करते हैं, उन्हें भी सतपात्र माना गया है। भगवान सदाशिव संपूर्ण सृष्टि के प्रचलन के लिए हैं। उनसे ब्रह्मा, विष्णु और महेश्वर की उत्पत्ति होती है। उन्हीं भगवान सदाशिव की आज्ञा को शिरोधार्य करके ये त्रिदेव सृष्टि का निर्माण पालन और संहार करते हैं।

भगवान सदाशिव ने ही सप्ताह के सात दिनों का निर्माण किया है और प्रत्येक दिवस का एक अधिपति भी नियुक्त किया है। इसमें सूर्य को रविवार का अधिदेव बनाया गया है, जो आरोग्य को प्रदान करते हैं। उसी तरह सोमवार को शिव की माया का अधिपति बनाया गया है, जो लोगों को सम्पत्ति प्रदान करती हैं। इसी तरह अन्य दिनों के अधिपतियों और उनकी विशेषताओं का निर्माण भी भगवान शिव ने ही किया है।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Mahavir Nirvan Diwas 2025: महावीर निर्वाण दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें जैन धर्म में दिवाली का महत्व

Diwali Muhurat 2025: चौघड़िया के अनुसार जानें स्थिर लग्न में दीपावली पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

Bhai dooj 2025: कब है भाई दूज? जानिए पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025: अन्नकूट और गोवर्धन पूजा कब है, जानिए पूजन के शुभ मुहूर्त

Diwali Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार दिवाली पर कौन सी चीजें घर से निकालें तुरंत?, जानें 6 टिप्स

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 अक्टूबर, 2025)

23 October Birthday: आपको 23 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 अक्टूबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Chhath puja 2025: छठ पूजा की संपूर्ण सामग्री और विधि

Chhath puja ki kahani: छठ पूजा की कथा कहानी हिंदी में