rashifal-2026

विवेकानंद को मिला था गुरु का आशीर्वाद

Webdunia
नरेन्द्र अर्थात स्वामी विवेकानंद की मां आजीवन अपमान सहती रहीं। नरेन्द्र के पिता पर उनके चाचा कालीप्रसाद दत्त के ढेरों एहसान थे। कमाते पिता विश्वनाथ दत्त थे, पर संयुक्त कुटुंब की व्यवस्था कालीप्रसाद देखते थे।

कई बार नरेन्द्र की मां भूखे पेट रह जाती, पर पति से नहीं कहती। जब उन्हें पता चला तो बड़े दुखी हुए पर कुछ कर नहीं पाए। सारी आय कालीप्रसाद हड़प लेते। 13 फरवरी, 1884 को विश्वनाथ दत्त का निधन हो गया। वे हाई कोर्ट के अटार्नी थे और चाहते थे कि उनका बेटा नरेन्द्र भी जो इतना मेधावी है, अटार्नी बने।


FILE


नरेन्द्र बीए के बाद बीएल करना चाहते थे, पर पिता की मृत्यु के बाद उन्हें पता चला कि वे भारी कर्ज छोड़ गए हैं, जो उनके चाचा कालीप्रसाद की ही देन है।

अपने भाई विश्वनाथ दत्त की मृत्यु के बाद काली बाबू ने उनके परिवार को घर से निकाल दिया। नरेन्द्र नौकरी की तलाश में दर-दर ठोकरें खाने लगे। हालांकि वे तब तक स्वामी रामकृष्ण परमहंस के संपर्क में आ चुके थे।

नरेन्द्र को ब्रह्म समाज वाले भी बहुत चाहते थे। ब्रह्म समाज के एक स्कूल में अध्यापक का एक पद रिक्त था, पर वहां के प्रमुख शिवनाथ शास्त्री ने उन्हें रामकृष्ण परमहंस का भक्त मान नौकरी देने से मना कर दिया।

FILE


रामकृष्ण मूर्तिपूजक थे, जो ब्रह्म समाज को कतई स्वीकार्य नहीं था। नरेन्द्र को यह नौकरी न मिलना भी शायद एक दैवी संयोग बन गया, वरना नरेन्द्र कभी भी विवेकानंद बन कर विश्वव्यापी ख्याति अर्जित न कर पाते।

रामकृष्ण परमहंस अक्सर कहा करते थे, 'मेरा नरेन्द्र सामान्य मानव नहीं है। वह ब्रह्मलोक का ऋषि है।' गुरु ने ही शिष्य को प्रतिकूलताओं में शक्ति दी। फिर वे कहां से कहां पहुंच गए, यह कथा सभी को विज्ञात है।

संकलन : लाजपत राय सभरवा ल

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Lal Kitab Kanya rashi upay 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि से रहना होगा सतर्क

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

Meen Rashi 2026: मीन राशि का राशिफल: शनि और राहु से रहें बचकर, गुरु करेंगे भविष्य तय

बृहस्पति का पुन: मिथुन राशि में होने वाला है गोचर, 12 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Trigrahi yog: वृश्चिक राशि में बना त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए है बहुत ही शुभ समय

सभी देखें

धर्म संसार

05 December Birthday: आपको 5 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

योगी आदित्यनाथ कब बन सकते हैं भारत के प्रधानमंत्री, जानिए लाल किताब ज्योतिष का सटीक विश्लेषण

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 दिसंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Malmas 2025: 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगा 'मलमास', एक महीने तक नहीं होंगे शुभ कार्य

Lal Kitab Makar rashi upay 2026: मकर राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु देगा दुख