वेदों में नित्य कर्म का उल्लेख

खुद को प्रभु से जोड़ें

Webdunia
ND

संत और गुरु भक्त के मन को सत्संग से जोड़ते हैं। इससे मन के विकार दूर होते हैं और हृदय में शुद्धता आती है। संत को मालूम होता है कि मन के विकारों को जब तक नष्ट नहीं किया जाएगा, तब तक साधक साधना को नहीं समझ पाएगा।

जिस प्रकार लोहे में अन्य धातु की मात्रा होने से चुंबक अपना प्रभाव छोड़ देता है। उसी प्रकार मन में विकार होने से भक्त की साधना सफल नहीं होती। गुरु और संत साधक को भगवान से जोड़ने का काम करते हैं।

गुरु साधक को साधना से जोड़ते हैं, क्योंकि बिना ज्ञान के भाव का जन्म नहीं होता। इस कारण भक्त और भगवान के बीच रिश्ता नहीं बन पाता। भगवान तो भाव के भूखे होते हैं। उनका भक्त के शरीर से कोई मतलब नहीं होता।

वेदों में भी उल्लेख मिलता है कि भगवान नित्य कर्म देखते हैं। उनका साधक की उपासना से मतलब नहीं रहता है। साधक की उपासना के बाद भी भगवान नहीं मिलते, क्योंकि भक्त उपासना के बदले संसार माँगते हैं। इस कारण वे भगवान को नहीं पाते।

उनको चाहिए कि नित्य कर्म के दौरान खुद को प्रभु से जोड़ें, तभी जीवन का उद्धार होगा।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास में कितने और कब कब प्रदोष के व्रत रहेंगे, जानिए महत्व और 3 फायदे

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए होगी धन की वर्षा

देवशयनी एकादशी पर करें इस तरह से माता तुलसी की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद

sawan somwar 2025: सावन सोमवार के व्रत के दौरान 18 चीजें खा सकते हैं?

एक्सीडेंट और दुर्घटनाओं से बचा सकता है ये चमत्कारी मंत्र, हर रोज घर से निकलने से पहले करें सिर्फ 11 बार जाप

सभी देखें

धर्म संसार

वर्षों बाद आया ऐसा शुभ संयोग, इस बार रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, पंचक भी नहीं बनेंगे बाधा

गुप्त नवरात्रि की नवमी का क्या है महत्व, इस दिन क्या करते हैं?

मंगला गौरी व्रत कब रखा जाएगा, क्या है माता की पूजा का शुभ मुहूर्त

श्री तारकेश्वर स्तोत्रम् | Sri Tarakeshwar Stotram

सावन में क्यों नहीं बनवाते दाढ़ी और बाल? जानिए क्या हैं नियम