शक्तिपुंज है विचार की शक्ति

Webdunia
विचार कर्म के प्रासाद की नींव है। विचार का प्रभाव अद्भुत है। यह विचार ही है जो अर्जुन को गाण्डीव उठाने के लिए प्रेरित करता है और नरेन्द्र को विवेकानंद बना देता है। चिंतन-मनन के बाद विचार ही आचरण का रूप लेता है।

'विचार' शब्द के मन में आते ही मन में विचार आता है कि आखिर ये विचार हैं क्या? मन में उठने वाली विविध भावनाओं, कामनाओं एवं स्मृतियों की उत्ताल तरंगें हैं विचार, जिनमें मन डूबता उतराता रहता है। चेतना एवं चिंतन से उद्भूत सोच के स्पंदनों की हलचल है। विचार जो कभी मन को आह्लादित करते हैं तो कभी उद्वेलित। विचार कर्म के प्रासाद की नींव है। 
 
विचार बहुत बड़ा शक्तिपुंज है, इसमें अनंत ऊर्जा निहित है। विचार का अद्भुत प्रभाव होता है व्यक्ति पर। विचार ही मनुष्य को ऊपर उठाते हैं और विचार ही मनुष्य के पतन का कारण बनते हैं। विचार से समाज और राष्ट्र जुड़ते हैं और विचार से ही टूटते हैं।

- प्रो. राजाराम गुप्ता



 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

मेष संक्रांति: सौर माह का पहला महीना, जानिए महत्व

बृहस्पति ग्रह की 3 गुना अतिचारी चाल से 8 वर्षों में बदल जाएगा दुनिया का हाल

जानिए अक्षय तृतीया की तिथि क्यों मानी जाती है अति शुभ, क्या लिखा है शास्त्रों में

हनुमान जयंती पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया से बचने के लिए इस राशि के लोग करें इस तरह विशेष पूजा

हनुमान जी के अवतार नीम करोली बाबा के ये 5 संकेत, अच्छे दिनों के आगमन की देते हैं सूचना

सभी देखें

धर्म संसार

तमिल हिंदुओं का त्योहार पंगुनी उथिरम, जानिए 5 खास बातें

Astrology : फलित ज्योतिष क्या है, जानें मह‍त्वपूर्ण जानकारी

1 साल बाद सूर्य का अपनी उच्च राशि में गोचर: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत?

गीत : महावीर पथ

हनुमान चालीसा पढ़ने का सही तरीका क्या है?