हाईटेक होगी दिल्ली की रामलीला...

Webdunia
इस वर्ष राजधानी दिल्ली की रामलीलाओं में उच्च सूचना प्रौद्योगिकी का बडे़ पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा।

लाल किला मैदान पर आयोजित की जाने वाली नवश्री धार्मिक लीला कमेटी के प्रधान हरीचंद अग्रवाल और प्रेस सचिव राहुल शर्मा ने बताया कि इस वर्ष रामलीला को मोबाइल फोन के साथ जोडा़ गया है, जिससे लीला के प्रसंग अब मोबाइल फोन पर जीवंत देखे और सुने जा सकेंगे। इस रामलीला का इंटरनेट पर भी सीधा प्रसारण किया जाएग ा।

जिसे देश-विदेश में बैठे लोग डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.नवश्रीधार्मिक.काम पर लॉग ऑन करके देख सकते हैं। शर्मा ने बताया कि लीला फेसबुक और ट्विटर पर भी उपलब्ध होगी और इस पर प्रतिदिन प्रसंग के वीडियो और चित्र अपलोड किए जाएंगे। एसएमएस से भी लीला की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि देश में पहली बार 450 वर्गफुट की विशाल एलईडी स्क्रीन पर रामायण के प्रसंग साक्षात लीला के साथ-साथ दिखाए जाएंगे। जिसमें रावण-जटायु का हवाई युद्ध होगा। रावण-कुंभकरण और मेघनाथ के हाईटेक पुतलों का दहन इलेक्ट्रॉनिक तरीके से किया जाएगा। राम-रावण का हवाई युद्ध करीब 100 फुट की ऊंचाई पर होगा।

शर्मा ने बताया कि लीला के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। क्लोज सर्किट कैमरों के अलावा निजी सुरक्षा गार्ड भी तैनात किए जाएंगे। यहां आने वाली नई पीढी़ और बच्चों को रामायण और भारतीय संस्कृति को समझाने के लिए प्रश्न प्रतियोगिताएं भी रखीं गई हैं। इसके लिए रामलीला के दौरान प्रश्न पूछे जाएंगे और सही उत्तर देने वाले को उसी दिन पुरस्कृत किया जाएगा।

लीला के लिए लाइटिंग और साउंड भी आधुनिक होगा। लीला प्रसंग के अनुसार साउंड के साथ एलईडी लाइटिंग स्वयं बदल जाएगी। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

4 भयंकर योग के चलते 5 राशियों को रहना होगा इस साल संभलकर

बढ़ता ही जा रहा है गर्मी का तांडव, क्या सच होने वाली है विष्णु पुराण की भविष्यवाणी

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा कहां से निकलकर कहां तक जाती है?

जब मेहर बाबा ने पहले ही दे दिया था विमान दुर्घटना का संकेत, जानिए क्या था वो चमत्कार?

सभी देखें

धर्म संसार

18 जून 2025 : आपका जन्मदिन

18 जून 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

क्या लुप्त हो जाएंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम! क्या सच होने वाली है स्कंदपुराण की भविष्यवाणी

क्या ओरफिश का मिलना महाप्रलय का है संकेत? जानिए हिंदू पुराणों में क्या है मछली और प्रलय का कनेक्शन

विश्व योग दिवस 2025: पढ़ें 15 पावरफुल स्लोगन, स्वस्थ रखने में साबित होंगे मददगार