Hanuman Chalisa

डाकोर का रणछोड़ मंदिर

जहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने ली थी शरण

WD Feature Desk
श्रीकृष्ण की लीला को समझ पाना एक आम इनसान के बस में नहीं। कहीं वे गुरु की भूमिका में नजर आते हैं, कहीं सखा, कहीं भाई और कहीं रणछोड़जी। जी हाँ, वेबदुनिया धर्मयात्रा की खास प्रस्तुति के रूप में आपको दर्शन करा रहा है गुजरात के डाकोर शहर में स्थित कृष्ण मंदिर की। माना जाता है कि 1722 ई. में यहाँ रणछोड़दासजी मंदिर का निर्माण किया गया था। इस स्थान की गिनती हिंदुओं के पवित्र तीर्थस्थानों में की जाती है।
 
"डाकोरजी के रणछोड़जी मंदिर के नामकरण के पीछे भी एक कथा है। माना जाता है कि श्रीकृष्ण और जरासंध के बीच भीषण युद्ध हुआ था। तब श्रीकृष्ण अपने अनुचरों की प्राणरक्षा के लिए युद्ध छोड़कर भाग गए थे और उन्होंने यहाँ शरण ली थी। इस अनुश्रुति के कारण इस मंदिर का नाम रणछोड़जी पड़ गया।"
 
भक्तों के लिए रणछोड़ मंदिर का महत्व वैसा ही है, जैसा द्वारिका स्थित द्वारिकाधीश मंदिर का। दोनों ही मंदिरों में कृष्ण भगवान की मूर्तियाँ भी श्याम रंग के पत्थर से ही बनाई गई हैं। श्याम रूप में श्यामसुंदर का रूप बेहद मनोहर लगता है। गोमती नदी के किनारे इस मंदिर का निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। ऊपरी गुंबद में स्वर्ण का आवरण चढ़ाया गया है। यहाँ पहुँचकर महसूस होता है, जैसे आप कृष्ण की नगरी में आ गए हों। हर तरफ हरे कृष्णा ध्वनि का मधुर नाद होता रहता है।
 
यह मंदिर सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुला रहता है और शाम 4 से 7 बजे तक इसके द्वार खुले रहते हैं। प्रतिदिन सुबह 6:45 बजे यहाँ मंगल आरती का आयोजन होता है। इस मंगल आरती को मंगलभोग, बालभोग, श्रीनगरभोग, ग्वालभोग और राजभोग द्वारा संपन्न किया जाता है, जबकि दोपहर में यह उस्थापनभोग, शयनभोग और शक्तिभोग द्वारा सम्पन्न किया जाता है।
 
प्रत्येक वर्ष विशेषकर पूर्णिमा के अवसर पर लाखों की तादाद में श्रद्धालु डाकोर में दर्शन के लिए आते हैं। डाकोर में मुख्य उत्सव कार्तिक, चैत्र, फागुन और आश्विन पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किए जाते हैं। इस समय मंदिर में एक लाख से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। आप भी यदि कृष्णभक्ति में सराबोर होना चाहते हैं, तो एक बार डाकोर का रुख अवश्य कीजिएगा। एक बार यहाँ के दर्शन करने के बाद आप बार-बार यहाँ आना चाहेंगे।- अक्षेश सावलिया
 
कैसे पहुँचेः-
वायु मार्ग - सबसे पास का हवाई अड्डा अहमदाबाद में है।
रेलमार्ग- डाकोर आनंद-गोधरा बड़ी लाइन रेलवे मार्ग पर स्थित है।
सड़क मार्ग - अहमदाबाद और वडोदरा से इस स्थान के लिए बस सेवा उपलब्ध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

गुरु प्रदोष व्रत 2026: जानें महत्व, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

अपरा एकादशी को क्यों कहते हैं अचला एकादशी, जानिए दोनों का अर्थ और फायदा