Biodata Maker

इस गुफा में आज भी शिव का पूजन करते हैं अश्वत्थामा!

सुधीर शर्मा
महू। देवताओं में भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा जाता है। निराकार रूप में उनके शिवलिंग की पूजा की जाती है।

 
WD

धरती पर कई रहस्यमयी लिंग और ज्योतिर्लिंग विद्यमान हैं, जो सिद्ध होने के साथ ही चमत्कारिक भी हैं। ऐसा ही एक सिद्ध स्थान मध्यप्रदेश के महू के पास स्थि‍त है, जिसे खोदरा महादेव के नाम से जाना जाता है। शिव का यह स्थान करीब 1000 फुट ऊंची पहाड़ी के बीच में स्थित है।

महू से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित चोरल से करीब 10 किलोमीटर दूर विंध्यांचल की पहाड़ियों पर स्थित खोदरा महादेव का यह स्थान है। यहां शिवलिंग के अतिरिक्त नंदी भी विराजमान हैं। पहाड़ी के ‍नीचे स्थित खोदरा गांव होने से इस स्थान का नाम खोदरा महादेव पड़ा।

किंवदंती के अनुसार इस स्थान को सात चिरंजीवी पुरुषों में से एक द्रोणपुत्र अश्वत्थामा की तपस्थली के रूप में जाना जाता है। कहते हैं कि आज भी अश्वत्थामा इस स्थान पर तप करने आते हैं।

 

अगले पन्ने पर, आखिर क्यों आता है यहां मणिधारी सर्प...


किंवदंती अनुसार यहां पहाड़ी गुफा में शिवलिंग के पास एक गुफा और है जिसमें नागमणि सर्प भी रहता है। इस पहाड़ी के आसपास कुछ गांव हैं, लेकिन वहां लोगों की बस्ती नाममात्र की है। ‍हिमालय पर रहने वाले साधु-तपस्वी इस स्थान पर तप के लिए आते हैं। आसपास के वृक्षों पर लगने वाले फलों और पत्तियों का भोजन कर वे इस स्थान पर तप करते हैं।

WD

गुफा के बाहर ही एक झरना भी है जिसमें बारह महीने पानी बहता रहता है। ग्रामीणों के अनुसार शिवरात्रि को यहां मेला लगता है और भंडारे का आयोजन होता है। दुर्गम रास्ते से हजारों श्रद्धालु कैसे मंदिर तक पहुंचते होंगे, यह आश्चर्य का विषय है। ग्रामीणों के अनुसार आज तक पहाड़ी से उतरते या चढ़ते वक्त किसी श्रद्धालु की मौत नहीं हुई है ।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

राहुल गांधी का राजनीतिक करियर क्या हो गया है खत्म, जानिए लाल किताब का भविष्य

वर्ष 2026 में सोना रहेगा टॉप पर या कि चांदी, जानिए ज्योतिष विश्लेषण

वर्ष 2026 में होंगे भारत में ये 5 बड़े काम, जिनकी हो गई है अभी से शुरुआत

Kharmas 2025: खरमास क्यों रहता है क्या करना चाहिए इस माह में?

वर्ष 2026 कैसा रहेगा देश और दुनिया की 12 राशियों के लिए, सोना चांदी पर क्या होगा प्रभाव

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 दिसंबर, 2025)

जनवरी 2026 में 4 राशियों को होगा बड़ा फायदा

13 December Birthday: आपको 13 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 दिसंबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Paush Month Festivals: पौष महीना 2025-2026: प्रमुख व्रत और त्योहारों की सूची