Hanuman Chalisa

मीराँ दातार

श्रद्धा, भाईचारा का प्रतीक

Webdunia
एक ऐसा स्थल, जहाँ मुस्लिमबंधु और हिन्दू दोनों दुआ माँग कर धर्म की दहलीज को एक करते हुए अपने को खुशनसीब मानते हैं। आइए धर्मयात्रा की इस कड़ी में गुजरात के उनावा गाँव मीराँ दातार की पवित्र दरगाह पर चलें।

फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें-

उत्तर गुजरात की ऑइल सिटी मेहसाणा से पालनपुर हाइवे पर 19 किमी दूर एक छोटा-सा गाँव है- उनावा। इस कृषि प्रधान गाँव में स्थित है हजरत मीराँ सैयद अली दातार की पवित्र दरगाह, जिसके कारण यह गाँव देश-विदेश में पहचान बनाए हुए है।

WDWD
गाँव के प्रवेश द्वार पर 600 साल पुरानी सैयद मीराँ दातार की इस दरगाह में मुस्लिम ही नहीं हिन्दू लोग भी बहुत आस्था रखते हैं। श्रद्धालुओं का ऐसा मानना है कि यहाँ शीश टेकने से भूत-प्रेत सहित कई अन्य बीमारियाँ दूर होती हैं और जो मन्नत माँगी जाए वह पूरी होती है। दरगाह में प्रवेश करते ही मन में एक अजीब-सी पवित्र अनुभूति होती है।

इस दरगाह के प्रति लोगों की अटूट आस्था की तरह इसका इतिहास भी विशेष महत्व रखता है। एक हिन्दू कवि शाह सोरठ ने सैयद अली को मीराँ दातार का नाम दिया था। मीराँ यानी मानव जाति को प्रेम करने वाला और दातार का अर्थ होता है दानवीर। तब से सैयद अली मीराँ दातार के नाम से जाने जाते हैं।

WDWD
ऐसा कहा जाता है कि हजरत सैयद अली मीराँ दातार के पूर्वज बुखारा से भारत आए थे। उनका जन्म मुस्लिम तारीख 29 रमजान में 879 ‍हिजरी में अहमदाबाद में खानपुर इलाके के सैयदवाड़ा में हुआ था।

WDWD
जब वे 16 वर्ष के थे, तब मध्यप्रदेश के मोडुगढ़ में एक जादूगर का आतंक फैला हुआ था। कोई भी उसका सामना करने की हिम्मत भी नहीं कर पाता था, लेकिन सैयद अली ने उस जादूगर का खात्मा कर मोडुगढ़ को उसके आंतक से मुक्त किया। वे 29 सफर 898 हिजरी के दिन शहीद हुए थे और उनको उनावा में दफनाया गया था। तब से यहाँ श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती हैं।

WDWD
दुआ और दवा : दरगाह में परंपरागत धार्मिक सारवार के साथ दवा का नया प्रयोग शुरू ‍किया गया है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए दरगाह ट्रस्ट के सैयद छोटू मियाँ कहते हैं कि दरगाह में श्रद्धापूर्वक धार्मिक विधि की जा रही है। लेकिन हाल ही में सरकार के सहयोग से यहाँ दुआ और दवा का संगम हुआ है। यहाँ हर मंगलवार को डॉक्टर आते हैं और मानसिक रूप से बीमार लोगों का मुफ्त में इलाज करते हैं ।- हरे श सुथा र

कैसे पहुँचें?
वायुमार्ग : देश की सभी मेट्रो सिटी और बड़े शहरों से आप अहमदाबाद तक विमान सेवा से पहुँच सकते हैं। फिर अहमदाबाद से आपको सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ेगी।
रेल मार्ग : उनावा उन्झा और मेहसाणा रेलवे स्टेशन से क्रमश: 5 कि.मी‍. और 19 कि.म‍ी. की दूरी पर है।
सड़क मार्ग : उनावा दिल्ली-पालनपुर-अहमदाबाद मार्ग में स्‍थित है। उनावा अहमदाबाद और पालनपुर से क्रमश: 95 कि.मी. और 55 कि.मी की दुरी पर स्थित है।

Show comments

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

26 May Birthday: आपको 26 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

घर की नैऋत्य दिशा में यदि यह 5 वस्तुएं रखी है तो होगा भारी नुकसान

Bada Mangal 2026: चौथा बड़ा मंगल 26 मई को, राशिनुसार आजमाएं यह खास उपाय

बुध का वृषभ राशि में उदय, 12 राशियों पर कैसा रहेगा असर?