जावरा की हुसैन टेकरी का इतिहास

कब से शुरू हुआ सिलसिला:

श्रुति अग्रवाल
Shruti AgrawalWD
जावरा के नवाब मोहम्मद इस्माईल अली खाँ की रियासत में दशहरा और मोहर्रम एक ही दिन आया। जुलूस निकालने के लिए दोनों कौमों में झगड़ा होने लगा। तब नवाब ने तय किया कि वे दशहरे के जुलूस में शामिल होंगे और मोहर्रम का जुलूस दशहरे के जुलूस के बाद में निकाला जाएगा।

इस बात से ताजियेदार नाराज हो गए और जुलूस आधा-अधूरा निकला। उसके अगले दिन हीरा नामक औरत ने देखा कि हुसैन टेकरी की जगह कई रूहानी लोग वुजू कर मातम मना रहे हैं। हीरा ने यह बात नवाब को बताई।

नवाब ने ताजियों को फिर से बनवाया और पूरी शानो-शौकत से जूलूस निकाला। जब जुलूस हुसैन टेकरी पहुँचा तो सभी को रूहानी सुकून देने वाली खुशबू का अहसास हुआ। नवाब ने जितनी जगह से खुशबू आ रही थी, उसे रेखांकित कर एक दायरे में महफूज़ कर दिया। इसी जगह पर यकायक एक चश्मा भी निकलने लगा।

बाद में लोगों ने महसूस किया इस चश्मे का पानी पीने से बीमारियाँ दूर हो जाती हैं। फिर धीरे-धीरे यह बात फैलने लगी कि यहाँ बदरूहों से छुटकारा मिल जाता है। फिर क्या था, यहाँ हर गुरुवार को लोगों का मेला लगने लगा। मोहर्रम के चालीसवें दिन और होलिका दहन के समय यहाँ होने वाले मेले में हजारों लोग शरीक होते हैं। यूँ देखा जाए तो यह टेकरी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल है।

हुसैन टेकरी का आँखों देखा हाल

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Guru Pushya Nakshatra 2024: पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए?

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

झाड़ू से क्या है माता लक्ष्मी का कनेक्शन, सही तरीके से झाड़ू ना लगाने से आता है आर्थिक संकट

30 को या 31 अक्टूबर 2024 को, कब है नरक चतुर्दशी और रूप चौदस का पर्व?

गुरु पुष्य योग में क्यों की जाती है खरीदारी, जानें महत्व और खास बातें

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: 24 अक्टूबर, दीपावली पूर्व का गुरु-पुष्य नक्षत्र का संयोग आज, जानें किसके चमकेंगे सितारे

Diwali Muhurat Trading 2024: कब होगा शेयर बाजार में दिवाली का मुहूर्त ट्रेडिंग 31 अक्टूबर या 01 नवंबर, NSE ने किया स्पष्ट

24 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

24 अक्टूबर 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त