नई माता का मंदिर

Webdunia
WDWD
आस्था और अंधविश्वास की इस कड़ी में हम आपको लेकर चलते हैं मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित बिरोदाबाद गाँव में, जहाँ नई माता का मंदिर है। वैसे तो यह मंदिर बहुत ही छोटा है, परंतु यहाँ पर दूर-दूर से लोग आते हैं। कहते हैं कि यहाँ आने वाले हर एक शख्स की तकलीफ का अंत होता है, चाहे वह शारीरिक ‍बीमारी हो या फिर मानसिक, या फिर कोई भूतबाधा से पीड़ित हो।

फोटो गैलरी देखने के लिए क्लिक करें-

कहा जाता है कि किसी के हाथ या पैर का कोई जख्म हो तो वह माता के द्वार से स्वस्थ होकर लौटता है। महाराष्ट्र से आए रवीन्द्र का कहना है कि नियमित रूप से पाँच मंगलवार माता के दर्शन करने से पीड़ित व्यक्ति अपनी समस्या से निजात पा सकता है। वहीं यहाँ आने वाले व्यक्ति को परहेज करने के साथ-साथ डॉक्टर के पास न जाने की सख्त हिदायत दी जाती है।

यहाँ आने वाले लोगों में तरह-तरह की धारणाएँ प्रचलित हैं। ऐसे ही एक श्रद्धालु सदाशिव चौधरी का मानना है कि सफेद वस्तु का प्रयोग करने से माता का प्रकोप अत्यंत बढ़ जाता है। यहाँ तक क‍ि भोजन में सफेद चीजों के प्रयोग से माता क्रोधित हो सकती हैं। काला कपड़ा पहनना अपशकुन माना जाता है। शवयात्रा में जाने से रोगी का रोग बिगड़ सकता है। इसी तरह की कई धारणाएँ लोगों के मन में घर कर चुकी हैं।

WDWD
माता के मंदिर के पास ही सजनबाई नामक महिला ने देवी के नाम पर अपना तामझाम फैला रखा है। सजनबाई का दावा है कि उनके शरीर में माता आती हैं। भूत-प्रेत से पीड़ित लोगों को वे अपने मंत्र से मुक्ति दिलाती हैं तथा हर प्रकार के रोग का इलाज करती हैं। कोढ़ी को काया और बाँझों को संतान दिलाती हैं। साथ ही चेतावनी देती हैं कि यदि डॉक्टर के पास गए तो माता क्रोधित हो जाएँगी और मरीज की मृत्यु तक हो सकती है।

आज जहाँ हम हर छोटी से छोटी बीमारी के लिए डॉक्टर के पास इलाज के लिए जाते हैं, वहीं बिरोदाबाद आने वाले लोगों का गंभीर से गंभीर बीमारी में डॉक्टर की सलाह न लेकर जादू-टोने पर विश्वास करना इस देश में फैले अंधविश्वास के भयानक रूप को दिखाता है।

Show comments

Dhanteras 2024: अकाल मृत्यु से बचने के लिए धनतेरस पर कितने, कहां और किस दिशा में जलाएं दीपक?

क्या है मुंबई स्थित महालक्ष्मी मंदिर का रहस्यमयी इतिहास,समुद्र से निकली थी यहां माता की मूर्ति

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

दिवाली पर मां लक्ष्मी को बुलाने के लिए करें ये 5 उपाय, पूरे साल रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा

दिवाली से पहले घर से हटा दें ये पांच चीजें, तभी होगा मां लक्ष्मी का आगमन

बुध का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए रहेगा कठिन समय

Healthcare Tips : दीपावली के दौरान अस्थमा मरीज कैसे रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान

दीपावली पर महिलाओं के लिए एनर्जी बूस्टिंग फूड्स : खाएं ये चीजें और रहें एनर्जेटिक

दीपावली पर चमकें खास अंदाज में : इयररिंग और ज्वेलरी के लिए फॉलो करें ये स्मार्ट टिप्स

Diwali Weekly Horoscope 2024: दीपावली साप्ताहिक राशिफल, जानें इस सप्ताह में किन राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की कृपा