कैसे करें अमरनाथ की कठिन चढ़ाई

तरूण हिंगोरानी
Jaideep NathWEBDUNIA
अमरनाथ की गुफा तक पहुँचने का रास्ता बेहद दुर्गम है। यहाँ तक पहुँचने के लिए काफी कोशिश करनी होती है। रास्ता तय करने के लिए आप हवाई मार्ग का आसान सफर या चढ़ाई का दुर्गम सफर चुन सकते हैं।

यहाँ आने के लिए दर्शनार्थी जम्मू तक रेल से व जम्मू से पहलगाम या बालटाल तक बस एवं चार पहिया वाहन या दो पहिया वाहन से भी पहुँच सकते हैं। कुछ दर्शनार्थी श्रीनगर तक हवाई जहाज में एवं श्रीनगर से बालटाल और बाबा अमरनाथ की गुफा तक हेलिकॉप्टर से भी पहुँच सकते हैं ।

यहाँ से आगे पहुँचने के लिए दो रास्ते हैं। पहला- पहलगा म मार्ग स े, दूसरा बालटाल मार्ग से। पहलगा म मार्ग से आने के लिए दर्शनार्थियों को जम्मू से चलने के बाद श्रीनगर आने से पहले अनंतनाग शहर की ओर जाना पड़ता है और वहाँ से पहलगा म पहुँचना पड़ता है ।

पहलगा म से गुफा तक की दूरी लगभग 51 किलोमीटर है। पहलगा म से चंदनवाड़ी तक 17 किलोमीटर मार्ग पर चार पहिया वाहन जैसे जी प, सूम ो, ट्रैक् स इत्यादि चलती हैं। चंदनवाड़ी से चार किलोमीटर की दूरी पर है - पिस्सू टॉप। पिस्सू टॉप की चढ़ाई लगभग एक किलोमीटर है।

यहाँ से शेषनाग झील की दूरी लगभग आठ किलोमीटर है। यहाँ से महागणेश टॉप की चढ़ाई शुरू होती है। यह 6 किलोमीटर के लगभग है। यह इस यात्रा का सबसे ऊँचा स्थान है। यह समुद्र तल से लगभग 14,200 फुट ऊपर है।

इसके बाद उतार शुरू होता है। जो रास्ता सीधे पंचतरणी के लिए जाता है। महागणेश टॉप से पंचतरणी की दूरी लगभग 8.5 किलोमीटर है। पंचतरणी से बाबा अमरनाथ की गुफा के लिए चढ़ाई शुरू होती है। यह दूरी लगभग 6.5 किलोमीटर है। इस तरह से पहलगाँव से बाबा अमरनाथ की गुफा तक की 51 किलोमीटर की यात्रा होती है।

बालटाल मार्ग पर पहुँचने के लिए दर्शनार्थी जम्मू से सीधे श्रीनगर होते हुए बालटाक पहुँचते हैं। बालटाल पहुँचने से 9 किलोमीटर पहले कश्मीर वादी का एक और सुंदर स्थान सोनमर्ग भी यहीं पर है।

बालटाल से ही एक रास्ता सीधे कारगिल की पहाड़ी गुफा की ओर जाता है। यह लगभग 16 किलोमीटर है। यह रास्ता थोड़ा सँकरा भी है और थोड़ा पथरीला होने के साथ ऊँची खड़ी चढ़ाई वाला भी है। इस रास्ते में कहीं चढ़ाव भी है तो कहीं उतार भी है।

Jaideep NathWD
बालटाल से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर एक स्थान है, जिसे संगम कहा जाता है। यहाँ पर बालटाल से आने वाला रास्ता एवं पहलगाँव से पंचतरणी होते हुए आने वाला रास्ता मिलता है। इसलिए इसका नाम संगम पड़ा। और यहाँ से 3 किलोमीटर की दूरी पर है - बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा। यहाँ की पारंपरिक यात्रा पाँच दिनों में पूरी होती है। यात्रा का अंत छड़ी मुबारक के दिन होता है।
Show comments

क्या तलाक के 3 साल बाद पति से अलग होने जा रहीं पायल रोहतगी? तलाक की खबरों पर संग्राम सिंह ने दिया जवाब

सलमान खान कर रहे बैटल ऑफ गलवान के लिए तैयार, अपूर्व लाखिया ने शेयर किया बीटीएस वीडियो

44 साल की करीना कपूर ने मोनोकिनी में शेयर की तस्वीरें, यूजर्स लगाने लगे प्रेग्नेंसी के कयास

रामायणम् के टीजर ने ही मेकर्स को किया मालामाल, फिल्म की रिलीज से पहले ही कमा लिए 1000 करोड़

टीवी की कोमोलिका का बोल्ड अंदाज, 46 साल की उम्र में इंटरनेट पर तहलका मचा देती हैं उर्वशी ढोलकिया

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म