प्रसिद्ध है एलीफेंटा की गुफाएं

इतिहास का झरोखा

Webdunia
ND

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से लगभग 12 किमी दूर एलीफेंटा की गुफाएं अपनी कलात्मकता के कारण प्रसिद्ध है। पांचवीं और सातवीं शताब्दी में निर्मित यहां सात गुफाएं हैं। हालांकि 9वीं से 13वीं शताब्दी में सिल्हारा वंश के राजाओं द्वारा मूर्ति निर्माण के भी प्रमाण हैं।

यहां की मुख्य गुफा में 26 स्तंभ हैं, जिसमें भगवान शिव को अनेक रूपों में उकेरा गया है। पहाड़ों को काटकर बनाई गई ये मूर्तियां दक्षिण भारतीय मूर्तिकला से प्रेरित हैं।

एलीफेंटा की गुफाओं को दो हिस्सों में बांटा जा सकता है। पहले हिस्से में पांच बड़ी हिन्दू गुफाएं और जबकि दो छोटी गुफाएं पर बौद्ध धर्म की छाप है।

यहां का ऐतिहासिक नाम घारपुरी है। इन गुफाओं पर बने हाथियों की आकृति की वजह से 1534 में पुर्तगालियों द्वारा इसका नाम एलीफेंटा रखा गया। यहां पर हिन्दू देवी-देवताओं के अनेक मंदिर और मूर्तियां भी हैं। ये मंदिर पहाड़ियों का काटकर बनाए गए हैं।

ND
भगवान शंकर के विभिन्न रूपों तथा क्रियाओं को दर्शाती नौ बड़ी-बड़ी मूर्तियां हैं, जिनमें त्रिमूर्ति प्रतिमा सबसे आकर्षक है। इस मूर्ति की ऊंचाई 17 फुट है। इसके अलावा पंचमुखी परमेश्वर, अर्धनारीश्वर, शिव का भैरव रूप आदि मूर्तियां भी आकर्षित करती हैं।

एलीफेंटा की इन गुफाओं को सन् 1987 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किया गया।

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द लंचबॉक्स की इला से लेकर एयरलिफ्ट की अमृता तक, निम्रत कौर के बर्थडे पर देखिए उनके दमदार किरदार

अभिषेक बच्चन की फिल्म बी हैप्पी की स्पेशल स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला

स्टार प्लस लेकर आ रहा होली का धमाकेदार जश्न, होली महासंगम का प्रोमो रिलीज

22 साल की छात्रा ने 18 करोड़ रुपए में बेची अपनी वर्जिनिटी, हॉलीवुड स्टार बना खरीदार

पसली में चोट लगने पर दर्द से कराह रहे थे सलमान खान, लेकिन नहीं रोकी बम बम भोले गाने की शूटिंग

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष