Hanuman Chalisa

जटायु का जटा शंकर

- अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'

Webdunia
धर्मयात्रा की इस कड़ी में हम आपको लेकर चलते हैं जटायु के जटा शंकर मंदिर में, जो मंदिर होने के साथ-साथ ऋषियों की तपोभूमि भी है और सबमें बड़ी खासियत की यहां स्थित पहाड़ के ऊपर से शिवलिंग पर अनवरत जलधारा बहती रहती है।

जटायु पक्षी का नाम तो सभी ने सुना होगा जिसने रावण से सीता माता को बचाने का भरपूर प्रयास किया था। यही राम की सेना का पहला शहीद था। हां! हम उसी जटायु की बात कर रहे हैं। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि हम आपको ले चल रहे हैं बागली के एक ऐसे जंगल में जहां पर जटायु ने त्रैतायुग में घोर तपस्या की थी और ऐसी भी मान्यता हैं कि इसी स्थान पर राम ने जटायु से मुलाकात भी की थी।

दुर्गम जंगल से घिरा यह क्षेत्र हमें मंत्र मुग्ध कर देता है। यहां पहुंचते ही सच में ही लगता है कि हम किसी ऋषि की तपोभूमि में आ गए हैं। किंवदंती हैं कि जटायु के बाद यह स्थल कई ‍ऋषियों का तप स्थल रहता आया है। अभी केशवदास फरयाली बाबा के शिष्य बद्रीदास महाराज ने यहां की गद्दी संभाल रखी है। केशवदास महाराज की यहां पर समाधी भी है।

FILE
यहां के स्थानीय निवासी सुभाषसिंह और मांगीलाल के अनुसार इस मंदिर का शिवलिंग प्राचीन काल से विद्यमान है। यहां स्थि‍त पहाड़ का झरना बारह माह ही इसी तरह निरंतर बहता रहता है। न कम होता है और न ज्यादा। ‍किंवदंती हैं भगवान राम के समय से यह झरना बह रहा है, कहां से इसकी धारा फूटी है और इसकी थाह ‍क्या है? यह किसी को पता नहीं। हमारे पूर्वजों से सुनते आए हैं कि यह बहुत ही प्राचीन स्थान है।

बागली के बियाबान जंगल में बसे इस स्थान पर वैसे तो कम ही लोग आते-जाते हैं लेकिन यहां हर श्रावण मास में भजन, पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाता है।

कैसे पहुंचे : -
वायु मार्ग : बागली स्थल का सबमें नजदीकी इंदौर का एयरपोर्ट है।

रेल मार्ग : इंदौर से 30 किलोमीटर पर स्थित देवास पहुंच कर बागली अन्य साधनों से जाया जा सकता है।

सड़क मार्ग : देवास से मात्र 45 किलोमीटर दूर तहसील बागली तक पहुंचने के लिए कई तरह बसें और टैक्सी उपलब्ध है।

इस बार की धर्मयात्रा आपको कैसी लगी हमें जरूर बताएं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Lal Kitab Kanya rashi upay 2026: कन्या राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, शनि से रहना होगा सतर्क

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

Meen Rashi 2026: मीन राशि का राशिफल: शनि और राहु से रहें बचकर, गुरु करेंगे भविष्य तय

बृहस्पति का पुन: मिथुन राशि में होने वाला है गोचर, 12 राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Trigrahi yog: वृश्चिक राशि में बना त्रिग्रही योग, 5 राशियों के लिए है बहुत ही शुभ समय

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 दिसंबर, 2025)

05 December Birthday: आपको 5 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

योगी आदित्यनाथ कब बन सकते हैं भारत के प्रधानमंत्री, जानिए लाल किताब ज्योतिष का सटीक विश्लेषण

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 दिसंबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Malmas 2025: 15 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगा 'मलमास', एक महीने तक नहीं होंगे शुभ कार्य