Mandir Mystery : चमत्कारिक रूप से सालभर जलता रहता है दीपक और फूल रहते हैं ताजे, दिवाली के दिन ही खुलता है मंदिर

Webdunia
शनिवार, 30 अक्टूबर 2021 (14:39 IST)
नमस्कार! 'वेबदुनिया' के मंदिर मिस्ट्री चैनल में आपका स्वागत है। चलिए इस बार हम आपको ले चलते हैं कर्नाटक के पुराने मैसूर हासन जिला स्थित हसनंबा मंदिर। इस मंदिर का रहस्य भी अद्भुत है। आज तक इस रहस्य को कोई नहीं समझ पाया कि आखिर ऐसा कैसे होता है? आओ जानते हैं कि क्या है इस मंदिर का रहस्य।

 
 
सिर्फ दीपावली पर ही खुलता है ये मंदिर, अद्भुत है यहां का रहस्य
 
सालभर में 1 हफ्ते के लिए दीपावली के दिन खुलता है मंदिर : कहते हैं कि यह मंदिर पूरे साल खुला नहीं रहता बल्कि यह दीपावली के दिन ही खुलता है और वह भी सिर्फ 1 सप्ताह के लिए। इसके बाद यह मंदिर अगली दिवाली तक के लिए बंद हो जाता है। मंदिर में हसनंबा देवी की पूजा होती है। कहते हैं कि होयसला शासनकाल में इस मंदिर का निर्माण हुआ था।
ALSO READ: Mandir Mystery : मां शारदामाई के इस दरबार में सैकड़ों साल से कर रहे हैं आल्हा-ऊदल आरती
मंदिर बंद करने के पूर्व जलाते हैं दीपक और अर्पित करते हैं ताजे फूल : कहते हैं कि मंदिर में 1 सप्ताह तक पूजा-पाठ होती है और अंतिम दिन पूजा पाठ करने के बाद मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं, जो फिर अगले साल ही खुलते हैं। अंतिम दिन मंदिर के दरवाजे बंद करने से पहले एक दीपक जला दिया जाता है जिसमें सीमित मात्रा में ही तेल डाला जाता है और साथ ही कुछ ताजे फूल रखे जाते हैं।
 
सालभर तक जलता रहता है दीपक और फूल रहते हैं ताजे : स्थानीय लोगों के अनुसार यहां पर जब दीपावली के दिन मंदिर के दरवाजे खोले जाते हैं तो दीपक जलता हुआ मिलता है और इसके अलावा देवी हसनंबा पर जो फूल चढ़ाए गए थे, वो 1 साल बाद भी ताजा ही पाए जाते हैं। स्थानीय धारणा है कि देवी को जो प्रसाद चढ़ाया जाता है, वो अगले साल तक ताजा रहता है।
प्रगतिवादी विचारक करते हैं विरोध : कर्नाटक के प्रगतिवादी लोग चाहते हैं कि इस मंदिर की सचाई क्या है, यह सभी के सामने आना चाहिए जबकि मंदिर से जुड़े श्रद्धालु इस मांग को हिन्दूविरोधी विचारधारा का षड्‍यंत्र मानते हैं। सभी के लिए यह आश्चर्य का विषय है। हालांकि अभी तक इस रहस्य को सुलझाया नहीं जा सका है। 
ALSO READ: Mandir Mystery : तिरुपति बालाजी मंदिर के चौंकाने वाले रहस्य
आपको कैसी लगी हमारी यह जानकारी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इसी तरह की रहस्यमयी बातों को जानने के लिए हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें और बेल आयकॉन के बटन को दबाना न भूलें ताकि आपको नोटिफिकेशन मिल सके। -धन्यवाद।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shani ka gochar: दशहरे के ठीक 1 दिन बाद होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन, 3 अक्टूबर से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Diwali 2025 date: दिवाली कब है वर्ष 2025 में, एक बार‍ फिर कन्फ्यूजन 20 या 21 अक्टूबर?

Sharad purnima 2025: कब है शरद पूर्णिमा, क्या करते हैं इस दिन?

Monthly Horoscope October 2025: अक्टूबर माह में, त्योहारों के बीच कौन सी राशि होगी मालामाल?

October 2025 hindu calendar: अक्टूबर 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार, पुण्यतिथि और जयंती

सभी देखें

धर्म संसार

04 October Birthday: आपको 04 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 04 अक्टूबर, 2025: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

India Pakistan War: क्या सच में मिट जाएगा पाकिस्तान का वजूद, क्या कहते हैं ग्रह नक्षत्र?

धन बढ़ाने के 5 प्राचीन रहस्य, सनातन धर्म में है इसका उल्लेख

Karwa chauth 2025: करवा चौथ पूजा की सामग्री, संपूर्ण पूजन विधि और कथा

अगला लेख