51 Shaktipeeth : रामगिरि शिवानी चित्रकूट शक्तिपीठ-34

अनिरुद्ध जोशी
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (13:44 IST)
देवी भागवत पुराण में 108, कालिकापुराण में 26, शिवचरित्र में 51, दुर्गा शप्तसती और तंत्रचूड़ामणि में शक्ति पीठों की संख्या 52 बताई गई है। साधारत: 51 शक्ति पीठ माने जाते हैं। तंत्रचूड़ामणि में लगभग 52 शक्ति पीठों के बारे में बताया गया है। प्रस्तुत है माता सती के शक्तिपीठों में इस बार रामगिरि शिवानी चित्रकूट शक्तिपीठ के बारे में जानकारी।
 
 
कैसे बने ये शक्तिपीठ : जब महादेव शिवजी की पत्नी सती अपने पिता राजा दक्ष के यज्ञ में अपने पति का अपमान सहन नहीं कर पाई तो उसी यज्ञ में कूदकर भस्म हो गई। शिवजी जो जब यह पता चला तो उन्होंने अपने गण वीरभद्र को भेजकर यज्ञ स्थल को उजाड़ दिया और राजा दक्ष का सिर काट दिया। बाद में शिवजी अपनी पत्नी सती की जली हुई लाश लेकर विलाप करते हुए सभी ओर घूमते रहे। जहां-जहां माता के अंग और आभूषण गिरे वहां-वहां शक्तिपीठ निर्मित हो गए। हालांकि पौराणिक आख्यायिका के अनुसार देवी देह के अंगों से इनकी उत्पत्ति हुई, जो भगवान विष्णु के चक्र से विच्छिन्न होकर 108 स्थलों पर गिरे थे, जिनमें में 51 का खास महत्व है।
 
रामगिरि- शिवानी शक्तिपीठ : उत्तरप्रदेश के झांसी-मणिकपुर रेलवे स्टेशन चित्रकूट के पास रामगिरि स्थान पर माता का दायां वक्ष गिरा था। इसकी शक्ति है शिवानी और भैरव को चंड कहते हैं। हालांकि कुछ लोग मैहर (मध्य प्रदेश) के शारदा देवी मंदिर को शक्तिपीठ मानते हैं। चित्रकूट में भी शारदा मंदिर है। रामगिरि पर्वत चित्रकूट में है। चित्रकूट हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर रेलवे लाइन पर स्थित है। स्टेशन का नाम 'चित्रकूटधाम कर्वी' है। यह लखनऊ से 285 कि.मी., हजरत निजामुद्दीन से 670 कि.मी. दूर है। मानिकपुर स्टेशन से 30 कि.मी. पहले चित्रकूटधाम कर्वी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

30 साल बाद 29 मार्च 2025 को है 4 महासंयोग, 5 कार्य अवश्य करेंगे तो होगा फायदा ही फायदा

सूर्य का मीन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Shani gochar 2025: सूर्य ग्रहण वाले दिन शनि का बृहस्पति की मीन राशि में होगा गोचर, 3 राशियों के लिए है अशुभ

बसौड़ा 2025: शीतलाष्टमी का व्रत कब रखा जाएगा?

29 मार्च 2025 को होने वाला है सबसे बड़ा परिवर्तन, 3 राशियां रहें बचकर

सभी देखें

धर्म संसार

16 मार्च 2025 : आज इन 4 राशियों को मिलेंगे लाभ के अवसर, पढ़ें 16 मार्च का दैनिक भविष्‍यफल

भाई दूज 2025: होली के बाद मनाया जाता है भाई-बहन के प्यार का महापर्व, जानिए क्यों है विशेष

16 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

16 मार्च 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2025: रामनवमी कब है, क्या है प्रभु श्रीराम की पूजा का शुभ मुहूर्त और योग?

अगला लेख