Dharma Sangrah

देश में स्थित हैं 4 प्रमुख वराह मंदिर

WD Feature Desk
मंगलवार, 27 अगस्त 2024 (16:15 IST)
Varaha Mandir: प्रतिवर्ष भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को वराह जयंती मनाई जाती है। इस वर्ष 2024 में वराह जयंती शुक्रवार, 6 सितंबर को पड़ेगी। भगवान विष्णु ने धरती का उद्धार करने के लिए ही वराह रूप में जन्म लिया था। कहते हैं कि सबसे पहले भगवान विष्णु ने नील वराह का अवतार लिया फिर आदि वराह बनकर हिरण्याक्ष का वध किया इसके बाद श्‍वेत वराह का अवतार नृसिंह अवतार के बाद लिया था। हिरण्याक्ष को मारने के बाद ही स्वायंभूव मनु को धरती का साम्राज्य मिला था। आओ जानते हैं कि देश में कहां पर स्थित है वराह मंदिर।ALSO READ: वराह जयंती कब है 2024? जानिए भगवान वराह के बारे में रोचक बातें
 
1. वराह मंदिर, तिरुमला | Varaha Temple, Tirumala: भगवान विष्णु के वराह अवतार को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर आंध्रप्रदेश के तिरुमला में  स्थित है। इस मंदिर में प्रतिवर्ष वराह जयंती के दिन विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है।
 
2. वराह मंदिर, हाजीपुर | Varaha Temple, Hajipur: भगवान विष्णु के वराह अवतार को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर बिहार के हाजीपुर में  स्थित है। इस मंदिर में वराह जयंती के दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
 
3. वराह मंदिर, पुष्कर | Varaha Temple, Pushkar: राजस्थान के पुष्कर में स्थित वराह मंदिर एक प्राचीन मंदिर है। यहां पर भगवान वराह की एक विशाल प्रतिमा स्थापित है। वराह जयंती के दिन यहां विशेष पूजा और उत्सव का आयोजन किया जाता है।
 
4. वराह मंदिर, खजुराहो | varaha temple, khajuraho: मध्य प्रदेश के विश्‍व प्रसिद्ध खजुराहो में वराह मंदिर में हिंदू भगवान विष्णु के वराह अवतार वराह की एक विशाल अखंड प्रतिमा स्थापित है। यह मंदिर खजुराहो स्मारक समूह के मंदिर परिसर के पश्चिमी समूह में स्थित है। इसे देखने के लिए देश विदेश से कई पर्यटक आते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shukra gochar: शुक्र के वृश्‍चिक में मार्गी होने से 4 राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा! करें मात्र एक उपाय

बुध के मार्गी होने से 3 राशियों को मिलेगी आर्थिक समस्या से मुक्ति

हरिद्वार अर्धकुंभ 2027, स्नान तिथियां घोषित, जानिए कब से कब तक चलेगा कुंभ मेला

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

Dhanu Rashi 2026: पराक्रम का राहु और अष्टम का गुरु मिलकर करेंगे भविष्य का निर्माण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (02 दिसंबर, 2025)

02 December Birthday: आपको 2 दिसंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 02 दिसंबर, 2025: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope 2026: नया साल आपकी किस्मत कैसे बदलेगा? जानें महत्वपूर्ण मौके, चुनौतियां और उपाय (वार्षिक राशिफल 2026)

Meen Rashi 2026: मीन राशि का राशिफल: शनि और राहु से रहें बचकर, गुरु करेंगे भविष्य तय

अगला लेख