कोटेश्वर महादेव मंदिर

Webdunia
ND

प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मध्यप्रदेश का प्रसिद्घ दर्शनीय धार्मिक स्थल 'कोटेश्वर महादेव मंदिर' महू-नीमच मार्ग पर कानवन फाटे से 12 किमी दूर पश्चिम में ग्राम कोद ( धार) के निकट पहाड़ियों के मध्य अत्यंत मनोरम स्थल है। यहाँ एक गुफा में शिवलिंग स्थित है। इसकी विशेषता यह है कि यह पश्चिम मुखी है। यहाँ झरने के रूप में प्रवाहित जलधाराएँ महादेवजी का प्राकृतिक अभिषेक करतीं कुंडों में समा जाती हैं।

श्रद्घालु कुंडों में स्नान व महादेव के दर्शन-पूजन कर धन्य हो जाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा को यहाँ स्नान करने वालों का ताँता लगा रहता है। महिलाएँ अपने मनोरथ की पूर्ति के लिए लताओं के पत्तों पर आटे के दीप प्रज्वलित कर कुंडों में प्रवाहित करती हैं।

माँ गंगा आई : किंवदंती है कि यहाँ संत सुकाल भारती ने समाधि ली थी। सुकाल भारती प्रति रात्रि गंगा नदी में स्नान के लिए जाते थे। वृद्घावस्था में उनकी प्रार्थना पर माँ भागीरथी अपनी छः सहेलियों के साथ उनके पीछे सात सिंदूरी रेखाएँ के साथ चलीं आईं। इस प्रकार यह तीर्थ गंगा सहित सात सरिताओं के संयोग से बना है।

ND
8 वर्षों से रामधुन : यहाँ 8 वर्षों से रामधुन का अखंड कीर्तन चल रहा है। इसमें 31 गाँवो के श्रद्घालु बारी-बारी से 24 घंटे की अवधि के लिए कीर्तन करते हैं। कार्यक्रम संचालन समिति द्वारा यहाँ धर्मशाला, भोजनशाला, कीर्तन भवन आदि निर्माण किए गए हैं। मेले का आयोजन जनपद पंचायत द्वारा किया जाता है। केले एवं सिंघाड़े की ब्रिकी के लिए यह मेला प्रसिद्ध है। यह मंदिर पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस मंदिर के परिसर में पाँच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में कोद सहित क्षेत्र श्रद्घालु भाग लेते हैं। मेले में मनोरंजन के साधन, दैनिक उपयोग की वस्तुएँ, खिलौने, रेडिमेड वस्त्र, बर्तन की दुकानें, होटलें आदि आकर्षण के केंद्र होते हैं।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद शुभ

वर्ष 2025 में कब से प्रारंभ हो रहे हैं चातुर्मास, कब तक रहेंगे?

गुप्त नवरात्रि में कौन से मंत्र पढ़ने चाहिए?

श्रावण के साथ ही शुरू होगी कावड़ यात्रा, जानें क्या करें और क्या न करें

सूर्य ग्रहण का किन 2 राशियों पर होगा नकारात्मक प्रभाव?

सभी देखें

धर्म संसार

28 जून 2025 : आपका जन्मदिन

28 जून 2025, शनिवार के शुभ मुहूर्त

जगन्नाथ भगवान के नामों से प्रेरित सुंदर और शुभ बेबी बॉय नेम्स

सावन में अपनी राशि के अनुसार ज्योतिर्लिंग के दर्शन से पाएं महादेव का विशेष आशीर्वाद

रथ यात्रा के साथ जगन्नाथ पुरी के आसपास जरूर घूमें ये 5 स्पॉट्स