सर्पभय से मुक्ति दिलाते है कर्कोटेश्वर महादेव

कालसर्प दोष का होता है निवारण

Webdunia
ND

श्रावण मास व अधिक मास में कर्कोटेश्वर महादेव की पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही तीन यात्राओं का फल भी मिलता है। धार्मिक नगरी उज्जैन की चौरासी महादेव यात्रा में श्री कर्कोटेश्वर महादेव दसवें क्रम पर आते हैं। हरसिद्घि मंदिर प्रांगण में स्थित कर्कोटेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन से श्रद्घालु को सर्प का भय नहीं रहता है। दरिद्रता का नाश होता है।

पुराणों के अनुसार श्री कर्कोटेश्वर महादेव यहां कर्कोट नाग के स्वरूप में हैं। यहां नागपंचमी पर कालसर्प दोष निवारण पूजन करवाने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

प्राचीन मान्यता के अनुसार कर्कोटेश्वर महादेव के दर्शन मात्र से विष बाधा दूर हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि माता उमा ने सर्पों को श्राप दिया कि मेरा वचन पूरा नहीं करने से तुम जन्मेजय के यज्ञ में अग्नि में जल जाओगे। श्राप सुनकर सर्प भयभीत होकर भागने लगे।

ND
नागेन्द्र एलापत्रक नामक सर्प ब्रह्माजी के पास गया और सारा वृत्तांत सुनाया। ब्रह्मा ने उन्हें महाकाल वन जाने को कहा। उन्होंने कहा कि वहां जाकर महामाया के समीप महादेव की आराधना करो। यह सुनकर कर्कोटक नाम का सर्प स्वेच्छा से महामाया के सामने बैठकर महादेव की अर्चना करने लगा।

तब महादेव ने प्रसन्न होकर वरदान दिया कि जो सर्प विष उगलने वाला क्रूर होगा उसका नाश होगा किंतु धर्माचरण करने वाले सांपों का नाश नहीं होगा। तभी से यह शिवलिंग कर्कोटेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हो गया। इनके दर्शन से कभी भी सर्प पीड़ा नहीं होती है। और कालसर्प दोष का संपूर्ण निवारण भी हो जाता है।

Show comments

वर्ष 2025 में क्या होगा देश और दुनिया का भविष्य?

Vastu Tips : घर बनाने जा रहे हैं तो जानें कि कितना बड़ा या किस आकार का होना चाहिए

Jupiter Transit 2024 : वृषभ राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

Politicians zodiac signs: राजनीति में कौनसी राशि के लोग हो सकते हैं सफल?

वैशाख मास में दान देने का है खास महत्व, जानें किन चीज़ों का करते हैं दान

Sankashti Chaturthi 2024: विकट संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Aaj Ka Rashifal: इन 3 राशियों के रुके कार्य होंगे पूरे, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा 27 अप्रैल का दिन

कुंडली मिलान में नाड़ी मिलान क्यों करते हैं?

27 अप्रैल 2024 : आपका जन्मदिन

27 अप्रैल 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त