किस्सा-कहानी : शिकारी, शिवजी और शिवरात्रि

Webdunia
* शिवजी की भोली माया, पढ़ें रोचक ‍कहानी... 


 
एक पौराणिक कहानी के अनुसार कहीं किसी पहाड़ी की तलहटी में फैले जंगल के छोर पर एक शिकारी रहता था। नाम था सुंदर सेनक। नाम की ही तरह सुंदर पशु-पक्षियों का शिकार कर वह अपना पेट भरता था।

एक बार संयोग से इसी रात वह जंगल में शिकार करने गया। दयालु पार्वतीजी की ही माया कहिए, एक भी जानवर उसकी चंगुल में नहीं आया। वे सबको बचा ले गईं। 
 
शिकारी और उसका कुत्ता अंधेरी रात में कहीं दूर भटक गए। पैर में कांटे लगे, भूख-प्यास से हाल बेहाल हुए सो अलग।
 
बड़े संयोग की ही बात थी कि वे भटकते हुए एक तालाब किनारे जा पहुंचे जिसके किनारे पर एक बेलपत्र का पेड़ था और पेड़ के ठीक नीचे एक शिवलिंग था। थके हुए शिकारी ने गर्मी से राहत के लिए पानी में उतर कर पैरों को ठंडक दी और हाथ-मुंह धोया तो पानी के कुछ छींटे शिवलिंग पर भी जा उड़े।
 
भूख मिटाने के लिए बेल फलों को गिराने के लिए उसने कुछ तीर पेड़ पर चलाए तो कुछ पत्ते टूटकर नीचे शिवलिंग पर आ गिरे। बिखरे हुए तीरों को अंधेरे में टटोलते हुए वह शिवलिंग के सामने झुका भी। शिवरात्रि पर जागरण के साथ ही अनजाने में ही उसने शिवलिंग को जल से नहलाया, बेल पत्र चढ़ाए और दंडवत भी किया। भोले शंकर थे कि इस पर भी प्रसन्न हो गए।
 
सालों बाद शिकारी की उम्र का पट्टा खत्म हुआ तो उसे लेने यमदूत आए और अनजाने में किए पुण्य के कारण शिवगण भी उसे कैलाश पर्वत ले जाने पहुंचे। दोनों में युद्ध हुआ और आखिर शिवगण उसे अपने साथ ले जाकर ही माने। जिंदगी भर किए पाप के बावजूद चंद मिनटों के पुण्य ने शिकारी और उसके कुत्ते को मोक्ष का अधिकारी बना दिया। 
 
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

सावन मास में कितने और कब कब प्रदोष के व्रत रहेंगे, जानिए महत्व और 3 फायदे

शुक्र का वृषभ राशि में गोचर, 3 राशियों के लिए होगी धन की वर्षा

देवशयनी एकादशी पर करें इस तरह से माता तुलसी की पूजा, मिलेगा आशीर्वाद

sawan somwar 2025: सावन सोमवार के व्रत के दौरान 18 चीजें खा सकते हैं?

एक्सीडेंट और दुर्घटनाओं से बचा सकता है ये चमत्कारी मंत्र, हर रोज घर से निकलने से पहले करें सिर्फ 11 बार जाप

सभी देखें

धर्म संसार

आषाढ़ अष्टाह्निका विधान क्या है, क्यों मनाया जाता है जैन धर्म में यह पर्व

Aaj Ka Rashifal: आज ये 4 राशि वाले रखें सावधानी, 03 जुलाई का राशिफल दे रहा चेतावनी

कैलाश मानसरोवर भारत का हिस्सा क्यों नहीं है? जानिए कब और कैसे हुआ भारत से अलग?

03 जुलाई 2025 : आपका जन्मदिन

03 जुलाई 2025, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख