क्या आप जानते हैं खर मास की पौराणिक कथा

Webdunia
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार खर मास की कहानी कुछ यूं है। भगवान सूर्यदेव सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर लगातार ब्रह्मांड की परिक्रमा करते रहते हैं। उन्हें कहीं पर भी रूकने की इज़ाजत नहीं है। उनके रूकते ही जन-जीवन भी ठहर जाएगा। लेकिन जो घोड़े उनके रथ में जुड़े होते हैं वे लगातार चलने व विश्राम न मिलने के कारण भूख-प्यास से बहुत थक जाते हैं।

उनकी इस दयनीय दशा को देखकर सूर्यदेव का मन भी द्रवित हो गया। भगवान सूर्यदेव उन्हें एक तालाब के किनारे ले गये लेकिन उन्हें तभी यह भी आभास हुआ कि अगर रथ रूका अनर्थ हो जाएगा। लेकिन घोड़ों का सौभाग्य कहिए कि तालाब के किनारे दो खर मौजूद थे। भगवान सूर्यदेव घोड़ों को पानी पीने व विश्राम देने के लिए छोड़ देते हैं और खर यानि गधों को अपने रथ में जोड़ लेते हैं। अब घोड़ा घोड़ा होता है और गधा गधा, रथ की गति धीमी हो जाती है फिर भी जैसे तैसे एक मास का चक्र पूरा होता है तब तक घोड़ों को भी विश्राम मिल चुका होता है इस तरह यह क्रम चलता रहता है और हर सौर वर्ष में एक सौर मास खर मास कहलाता है।
 
ALSO READ: क्या विदेशी धरती पर भी होता है खरमास का असर?
 
खर मास अंग्रेजी कलैंडर के अनुसार 16 दिसंबर के आस पास सूर्य देव के धनु राशि में संक्रमण से शुरु होता है 14 जनवरी को मकर राशि में संक्रमण न होने तक रहता है। इसी तरह 14 मार्च के असापास सूर्य मीन राशि में संक्रमित होते हैं। इस दौरान लगभग सभी मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं।

ALSO READ: वेबदुनिया का 'NRI कॉर्नर' : जुड़ें अपने वतन की माटी से

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

केरल के हिंदुओं के त्योहार विषु कानी की विशेष जानकारी

बैसाखी पर निबंध: नई फसल और नवचेतना का उत्सव, जानिए क्या है इस दिन लगने वाले मेले की खासियत

लोहड़ी और बैसाखी में क्या है अंतर?

12 साल बाद बृहस्पति का मिथुन राशि में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Astrology : फलित ज्योतिष क्या है, जानें मह‍त्वपूर्ण जानकारी

सभी देखें

धर्म संसार

14 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

14 अप्रैल 2025, सोमवार के शुभ मुहूर्त

April Horoscope 2025: इस सप्ताह किन राशियों का चमकेगा भाग्य, पढ़ें अप्रैल के नए हफ्ते का साप्ताहिक भविष्‍यफल

Aaj Ka Rashifal: 13 अप्रैल का दैनिक राशिफल, आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा?

गुड फ्राइडे 2025: क्या है यीशु मसीह के बलिदान की कहानी और युवाओं के जीवन में इस दिन का महत्व

अगला लेख