एक मुलाकात डॉक्टर स्नेक के साथ

Webdunia
NDND
क्या कोई इंसान भी साँप को डस सकता है... आप मानें या न मानें, हरियाणा के रोहतक जिले के नखना गाँव का यह किस्सा अपने आप में अनोखा है। इस गाँब का एक व्यक्ति साँप पकड़कर उन्हें अपने दाँतो से काटकर मारने की क्षमता रखता है।

दशरथ नामक इस व्यक्ति का दावा है कि उसके शरीर में खून के साथ-साथ जहर भी बह रहा है। यह जहर इतना जहरीला है कि उससे साँप जैसे जहरीले जीव की भी मृत्यु हो सकती है।

दशरथ बताते हैं कि जब वह महज 6 साल के थे, तब ही से उन्हें साँप पकड़ने का शौक है। वे बताते हैं, लोगों का साँप के प्रति डर ही मेरा साँपों के प्रति उत्सुकता का कारण रहा।

दशथ की विशेषता सिर्फ साँपों को मारना ही नहीं, बल्कि उन्हें सिर्फ सूँघकर ढूँढ लेना भी है। दशरथ बताते हैं कि साँप कहीं भी छिपा क्यों न हो, मैं उसकी गंध सूँघकर उसे ढूँढ सकता हूँ। दशरथ के अनुसार जब मैं 6 साल का था, तभी से साँप पकड़ना मेरा प्रिय शगल था। मेरे रिश्तेदार इस बात के सख्त खिलाफ थे, पर मैं इसका मोह छोड़ नहीं सका।

दशरथ का मानना है कि उनकी यह कला भगवान का दिया हुआ आशीर्वाद है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो दशरथ के पास साँप के काटे का उपचार करवाने आते हैं। मजेदार बात यह भी है कि दशरथ को उनके आस-पड़ोस के लोग डॉक्टर स्नेक के नाम से पुकारते हैं। (एएनआई)

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा आज भाग्य का साथ, पढ़ें अपना राशिफल (14 मई 2024)

14 मई 2024 : आपका जन्मदिन

14 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी के दिन क्या करना चाहिए?

Budh in mesh : बुध का मेष राशि में गोचर 5 राशियों का सोने जैसा चमकेगा भाग्य