देवी बनी बालिका....

Webdunia
aक्या शारीरिक विचित्रता को दैवी उपहार माना जा सकता है? आप कहेंगे नहीं... कदापि नहीं... यह तो अभिशाप है। लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के इंडालपुर गाँव के लोग ऐसा नहीं मानते।

इस गाँव में 4 जुलाई को पैदा हुई गीता, जिसके दो सिर, चार हाथ और दो पाँव हैं, उसकी लोग देवियों की तरह पूजा कर रहे हैं। उसे लोग देवी का अवतार मान रहे हैं।
गीता के पिता रमेश बताते हैं कि उनकी बेटी के दो सिर और चार हाथों के कारण हर कोई उसे देवी माँ कहकर पुकार रहा है। दूर-दूर से लोग उनकी बच्ची को चढ़ावा चढ़ाने आ रहे हैं। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि गीता दरअसल दो जुड़वा बच्चे हैं, जो शारीरिक तौर पर एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

डॉक्टर अशोक अग्रवाल के अनुसार इन बच्चों को सिआमीज की संज्ञा दी जाती है। इसमें कोई दैवी शक्ति वाली बात नहीं, बल्कि यह प्राकृतिक विचित्रता का एक उदाहरण है। कई बार गर्भावस्था के दौरान दो भ्रूण आपस में जुड़ जाते हैं और एक साथ ही विकसित होते हैं, जिसके परिणामस्वरूप इस तरह से बच्चे पैदा होते हैं।

वहीं दूसरी ओर इस बच्ची के दर्शन के लिए दूर-दराज से लोग यहाँ आ रहे हैं। यहाँ तक कि इस बच्ची की दादी रामदेवी भी इसे देवी माँ का अवतार मानकर इसकी पूजा-अर्चना करती है ं। ( एएनआई)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

4 भयंकर योग के चलते 5 राशियों को रहना होगा इस साल संभलकर

बढ़ता ही जा रहा है गर्मी का तांडव, क्या सच होने वाली है विष्णु पुराण की भविष्यवाणी

भविष्यवाणी: ईरान में होगा तख्तापलट, कट्टरपंथी खामेनेई की ताकत का होगा अंत!

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा कहां से निकलकर कहां तक जाती है?

जब मेहर बाबा ने पहले ही दे दिया था विमान दुर्घटना का संकेत, जानिए क्या था वो चमत्कार?

सभी देखें

धर्म संसार

17 जून 2025 : आपका जन्मदिन

17 जून 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

पुरी में क्यों होती है भगवान जगन्नाथ की अधूरी मूर्ति की पूजा, जानिए ये गूढ़ रहस्य

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में रथ खींचने के क्या है नियम और पुण्यफल

आषाढ़ की अष्टमी पर कैसे करें शीतला माता की पूजा, जानें सही तरीका