पेड़ करे उपचार...

Webdunia
NDND
क्या किसी पेड़ में अद्भुत शक्तियाँ हो सकती हैं? क्या ये शक्तियाँ आपके लाइलाज मर्ज को ठीक कर सकती हैं? हो सकता है, आप इन बातों पर विश्वास न करें, लेकिन उत्तर प्रदेश के कुम्हिया गाँव के लोग इन शक्तियों पर अटूट विश्वास रखते हैं।

यहाँ के स्थानीय निवासियों के अनुसार एक वृक्ष में दैवी शक्तियाँ मौजूद हैं, जिसकी छाँव से कई लाइलाज बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। पेड़ के प्रति इस आस्था के चलते हर सोमवार और शुक्रवार को हजारों की संख्या में लोग यहाँ आते हैं।

यहाँ के एक पुजारी रामप्रीत बताते हैं कि दूर-दूर से लोग यहाँ उपचार के लिए आते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। फिर कुछ देर पेड़ की छाँव में खेलने के बाद आराम से बैठते हैं। यहाँ रखी पवित्र राख को अपने माथे पर लगाते हैं। इससे उन्हें आराम मिलता है और ठीक होने के बाद पुन: पूजा-अर्चना करने आते हैं।

प्रभा देवी नामक एक रोगी ने बताया कि उन्हें यहाँ आकर काफी आराम मिला है। वो बताती हैं कि पहले उनका शरीर हमेशा किसी-न-किसी रोग से ग्रस्त रहता था, पर अब वह बिल्कुल ठीक हैं। इसके बाद इस पेड़ पर उनका भी अटूट विश्वास हो गया। (एएनआई)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुध का मेष राशि में गोचर, 4 राशियों के रहेगा शुभ

मई 2025 का मासिक राशिफल: हर राशि के लिए विशेष भविष्यवाणियां

कब है वृषभ संक्रांति, क्या है इसका महत्व

भारत के संबंध में बाबा वेंगा, नास्त्रेदमस और अच्युतानंद ने पहले ही बता दी थीं ये बातें

जूठे बचे भोजन का क्या करना चाहिए? प्रेमानंद महाराज ने बताया उपाय

सभी देखें

धर्म संसार

04 मई 2025 : आपका जन्मदिन

04 मई 2025, रविवार के शुभ मुहूर्त

भृगु ऋषि ने पहले ही कर दी थी ये भविष्यवाणी, ग्रहों के एक ही सीध में आने से क्या होगा?

बगलामुखी जयंती कब और क्यों मनाई जाती है? जानें, महत्व, विधि, पूजा के लाभ और मंत्र

केदारनाथ यात्रा पर जा रहे हैं तो ये 5 काम जरूर करें, नहीं तो जाना व्यर्थ ही समझो