स्वर्णिम उपलब्धियाँ भारत की

विश्वपटल पर चमका भारत का नाम

स्मृति आदित्य
NDND
भारतीय गणतंत्र आज परिपक्व हो गया है। 60 वाँ दिवस मनाते हुए सहज ही गौरवमयी स्मृतियों को नमन करने को दिल करता है। पिछले वर्षों में विश्व-पटल पर भारत की छवि उजली होकर उभरी है। साल दर साल प्रगति ने भारत की बाँह थामे रखी है। यह और वजह है कि आतंकवाद जैसे कलंक ने हमारी सुरक्षा व्यवस्था पर बार-बार प्रश्नचिन्ह खड़े किए हैं। हमारी प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्था चिन्ता का विषय बनी है। किन्तु इस सबके बावजूद भारत की स्वर्णिम उपलब्धियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

* देश की महिलाओं के सिर गर्व से उठ गए जब भारत को पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती प्रतिभा पाटिल मिली।

* यह भी इसी भारत की शान रही कि अंतरिक्ष में जाने वाली सुनीता विलियम कल्पना चावला के बाद दूसरी भारतीय महिला बनी।

* भारत-अमेरिका परमाणु करार को अन्तत: सफलता मिली।

* अभिनव बिन्द्रा ने ओलिम्पिक में भारत को स्वर्ण दिलाया।

* महिला टेनिस में विदेशी वर्चस्व को चुनौती दी उदीयमान खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने।

* भारत के छोटे से गाँव के लक्ष्मी मित्तल दुनिया के 100 प्रभावी शख्सियत मे गिने गए।

* बॉबी जिंदल अमेरिका के लुसियाना में गवर्नर का चुनाव जीतने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति बने।

* अरूंधति रॉय, झुम्पा लाहिड़ी,अरविंद अडीगा भारतीय युवाओं की प्रेरणा बने। प्रतिष्ठित बुकर अवार्ड पर भारतीय लेखनी ने विजय हासिल की।

*भारतीय मूल के मैनेजमेंट गुरु सी.के. प्रह्लाद दुनिया के सबसे प्रभावशाली मैनेजमेंट थिंकर चुने गए।

* अंतरिक्ष के सबसे सौम्य ग्रह पर चन्द्रयान भेज भारत ने 6 विकसित देशों की बराबरी कर एक नया कीर्तिमान रचा।

* ऑस्कर के द्वार पर भारतीय दस्तक अब सपना नहीं रहा। ऑस्कर में तीन नामांकन पाने वाले ए.आर. रहमान पहले भारतीय संगीतकार बने।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भारत के विभिन्न नोटों पर छपीं हैं देश की कौन सी धरोहरें, UNESCO विश्व धरोहर में हैं शामिल

लोहे जैसी मजबूत बॉडी के लिए इन 5 आयरन से भरपूर फूड्स को अभी करें अपनी डाइट में शामिल

क्या हमेशा मल्टी ग्रेन आटे की रोटी खाना है सेहतमंद, जान लें ये जरूरी बात

7 चौंकाने वाले असर जो खाना स्किप करने से आपकी बॉडी पर पड़ते हैं, जानिए क्या कहती है हेल्थ साइंस

मानसून में डेंगू के खतरे से बचने के लिए आज ही अपना लें ये 5 आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

नवीनतम

मंगलवार सुविचार: Tuesday Quotes in Hindi

डॉक्टर ने किया है ज्यादा पानी पीने से मना? खाएं ये 5 फूड्स जिनसे नहीं लगेगी बार-बार प्यास

सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें, बढ़ सकती है एसिडिटी और पाचन की परेशानी

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी