कहां गया आजादी के समय फहराया तिरंगा?

Webdunia
देश भर में कई सालों से इस बात को लेकर एक अभियान चल रहा है कि देश की आजादी के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने जिस राष्ट्रीय ध्वज जो फहराया था वह अब कहां है। इस अभियान से जुड़े लोगों का मानना है कि वह लापता है। उसकी जानकारी किसी के भी पास नहीं है।

15 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने खादी सिल्क के राष्ट्रध्वज का उल्लेख अपने भाषणों में किया था। इस अभियान के प्रमुख रवि अतरोलिया ने बताया कि पहले तिरंगे का पता लगाने के लिए केंद्रीय संग्रहालय, रक्षा मंत्रालय व अन्य कई संबंधित विभागों से पत्र व्यवहार किया गया, लेकिन किसी ने भी ध्वज के बारे में जानकारी नहीं दी।

यह एक लापरवाही ही है कि ऐतिहासिक राष्ट्र ध्वज देश के किसी राष्ट्रीय संग्रहालय में भी नहीं है। तिरंगा अभियान ने केंद्र सरकार से मांग की है कि सरकार इस बात का पता लगाए कि आखिर यह राष्ट्र ध्वज गया कहां है, क्योंकि वह केवल राष्ट्र ध्वज ही नहीं है,बल्कि उससे हमारे देश के लाखों लोगों की भावनाएं और कुरबानियां जुड़ी हैं। 
Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

शाहजहांपुर जिला कारागार में बंदियों ने कावड़ यात्रा निकाली, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

भारत के इन राज्यों में अल्पसंख्यक हैं हिंदू? जानिए देश के किस राज्य में सबसे कम है हिन्दू आबादी

बेटी इवांका पर अश्लील टिप्पणियां करते थे डोनाल्ड ट्रम्प, माइल्स टेलर की किताब से चौंकाने वाले खुलासे

सड़क दुर्घटना में हो गई थी बस चालक की मौत, एमएसीटी ने दिया 44 लाख का मुआवजा देने का आदेश

इंदौर- मालवा में क्‍यों रूठा मानसून, आखिर कब बरसेंगे राहत के बादल?

अगला लेख