Republic Day 2025: 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ? पढ़ें रोचक जानकारी

WD Feature Desk
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (12:09 IST)
2025 Republic Day : नव वर्ष 2025 की शुरुआत हो चुकी है। और इस बार भारतीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025, दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन की ऐतिहासिक जानकारी के अनुसार देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने 26 जनवरी 1950 के दिन 21 तोपों की सलामी देने के साथ ही ध्वजारोहण करके भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया था, जो कि अपने आप में विश्वभर के एक ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाता है।

आइए जानते हैं यहां 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के बारे में रोचक जानकारी... 
 
HIGHLIGHTS
क्यों 26 जनवरी को मनाया जाता है गणतंत्र दिवस : आपको बता दें कि प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाने वाला 'गणतंत्र दिवस' भारत गणराज्य का एक राष्ट्रीय पर्व है। अत: इस दिन देशभर में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। जो कि भारत की 3 राष्ट्रीय छुट्टियों में से एक है और देश के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। 
 
यह दिन हम सभी को उस दिन की याद दिलाता है जब सन् 1950 में राजेंद्र प्रसाद द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही भारतीय गणतंत्र के ऐतिहासिक जन्म की घोषणा की गई थी तथा उसके बाद 26 जनवरी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया और इसे भारत के गणतंत्र दिवस के रूप में मान्यता दी गई।

इस अवसर पर राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश, केंद्र सरकार के मंत्रालय विभाग, गणतंत्र दिवस समारोह के हिस्से के रूप में कर्तव्य पथ पर अपनी झांकी दर्शाते हैं। अत: दुनियाभर में भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता को दर्शाने हेतु तथा सेना के शानदार प्रदर्शन को दिखाने के लिए 26 जनवरी का दिन उत्सवस्वरूप में मनाया जाता है।
हमारे लिए 26 जनवरी क्यों महत्वपूर्ण हैं : भारत के लिए 26 जनवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत 26 जनवरी, 1950 को एक लोकतांत्रिक गणराज्य बना और इसी दिन देश को अपना संविधान भी मिला था। ब्रिटिश शासन से मिली आजादी के बाद भारत के लिए ये दूसरा स्वर्णिम पल था, जब संविधान सभा द्वारा तैयार किए गए संविधान को 26 जनवरी के दिन ही लागू किया गया था। 
 
और इस संविधान को लागू करने के लिए तारीख 26 जनवरी को ही चुनने की एक खास वजह भी थी, वो यह कि भारत देश ने पहली बार स्‍वतंत्रता दिवस 26 जनवरी, 1930 को मनाया गया था। इसी कारण 26 जनवरी के दिन को ही भारतीय संविधान को लागू किया गया, जो कि दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। और भारत के इस संविधान के कारण भी इस दिन पूरी दुनिया में हमारे देश को एक नई पहचान मिली। 
 
क्या है गणतंत्र दिवस 2025 की थीम : हर साल की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस परेड़ की थीम तैयार की गई है। बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के लिए झांकी या रिपब्लिक डे परेड की थीम का विषय- 'स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास' तय की गई है।

जिसके तहत रक्षा मंत्रालय की ओर से झांकी की थीम को लेकर गत दिवस एक बयान जारी करके इसकी जानकारी दी गई है। इस बार 26 जनवरी 2025 के मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के बनने की संभावना है, जो कि भारत के 76वें गणतंत्र दिवस 2025 के मुख्य अतिथि होंगे।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब और हरियाणा में हुई मॉक ड्रिल, हमले की चेतावनी का बजा सायरन

Gujarat : विसावदर उपचुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने लोगों से की यह अपील

रामनगरी अयोध्या धाम फिर से हाईअलर्ट पर, राजा राम के दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

Land for Job Scam : लालू प्रसाद को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की कार्यवाही पर रोक की याचिका

UP : ससुराल से प्रेमी संग गायब हुई दुल्हन, पंचायत ने सुनाया यह अनोखा फैसला

अगला लेख