Hanuman Chalisa

रियो से लौटीं एथलीट सुधा सिंह अस्पताल में

Webdunia
सोमवार, 22 अगस्त 2016 (22:42 IST)
बेंगलुरु। भारतीय एथलीट सुधा सिंह का यहां के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, उन्हें जीका वायरस से पीड़ित होने का संदेह है। सुधा को बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत थी।
भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय निदेशक एम. श्याम सुंदर ने कहा कि सुधा सिंह यहां 20 अगस्त को बेंगलुरू पहुंची थी, तब उन्हें बुखार और शरीर में दर्द था। उन्हें उसी दिन यहां के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस एथलीट के जीका वायरस से पीड़ित होने का संदेह है और उनका उपचार चल रहा है।  सुधा ने रियो में स्टीपलचेज स्पर्धा में हिस्सा लिया था।
 
सुंदर ने एथलीट की हालत को देखते हुए कहा कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग और केंद्रीय सरकार के अधिकारियों ने अस्पताल का दौरा किया और जरूरी चिकित्सीय मदद और सलाह दी। उन्होंने कहा कि डाक्टरों ने सुधा के खून के नमूने एकत्रित कर जीका वायरस के परीक्षण के लिये भेज दिया है।
 
सुंदर ने कहा कि डॉक्टरों ने जोखिम से बचने के लिए खून के नमूने लिए हैं। उम्मीद है कि सुधा जीका वायरस से पीड़ित नहीं हों। डॉक्टरों के अनुसार सुधा उपचार के बाद ठीक महसूस कर रही हैं। (भाषा)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख