पहले राउंड में टाई सातवें स्थान पर रहीं अदिति

Webdunia
गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (16:27 IST)
रियो डि जेनेरियो। भारत की युवा महिला गोल्फर अदिति अशोक रियो ओलंपिक की महिला गोल्फ स्पर्धा में तीन अंडर 68 का शानदार कार्ड खेलते हुए पहले राउंड की समाप्ति पर टाई सातवें स्थान पर रहीं। 
        
बेंगलुरु की 18 वर्षीय अदिति देश के पुरुष गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी और एसएसपी चौरसिया के बिलकुल विपरीत आत्मविश्वास से भरी नजर आईं। वे शीर्ष पर रहीं थाईलैंड की आरिया जुतानुगर्न से बस तीन शॉट पीछे रहीं जिन्होंने 6 अंडर 65 का कार्ड खेला।  
        
अदिति ने 40वीं रैंक स्पेन की कार्लोटा सिगांडा और रूस की मारिया वर्चेनोवा के साथ में शुरुआत की। उन्होंने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दूसरे, दसवें और 14वें होल पर बर्डी खेली और पहले राउंड में तीन अंडर 68 का कार्ड खेला।      
     
अपने पहले राउंड के बारे में अदिति ने कहा, बतौर एक प्रोफेशनल आपको ओलंपिक का अनुभव नहीं मिलता है। अपने देश के लिए खेलना वो भी इतनी कम उम्र में मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं बस अपने रूटीन के अनुसार ही गोल्फ खेल रही हूं। (वार्ता)

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख