पीवी सिंधु के स्वागत के लिए 'सिंधुमय' हुआ हैदराबाद

Webdunia
रविवार, 21 अगस्त 2016 (18:09 IST)
हैदराबाद। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर करोड़ों देशवासियों की लाड़ली बन चुकी बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का उनके गृहनगर हैदराबाद में बेसब्री से इंतजार हो रहा है और यहां उनके स्वागत के लिए अभूतपूर्व तैयारियां की जा रही हैं।
21 वर्षीय सिंधु रियो में रजत पदक जीतने के साथ ही ओलंपिक खेलों में सबसे कम उम्र की भारतीय पदक विजेता खिलाड़ी बन गई हैं। पहलवान साक्षी मलिक के कांस्य पदक जीतने के बाद सिंधु ने रजत पदक जीत खेलों के सबसे बड़े आयोजन में भारत की लाज बचा ली। वे सोमवार को स्वदेश लौटेंगी। 
 
तेलंगाना सरकार और ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम सिंधु के स्वागत के लिए जोर-शोर से जुटा है। सिंधु के यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर एक विशाल रैली के आयोजन का भी कार्यक्रम है और हवाई अड्डा प्रशासन रैली के निकलने वाले मार्ग पर कड़े इंतजाम करने में जुटा है। 
 
विशाल शोभायात्रा में सिंधु के साथ उनके कोच पुलेला गोपीचंद और माता-पिता भी रहेंगे। पूरे रास्ते में ड्रम बीट संगीत और आतिशबाजी की भी तैयारी की गई है। सिंधु की यह शोभायात्रा सीधे लालबहादुर इंडोर स्टेडियम में पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य चैंपियन का स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री पुरस्कार राशि का चेक उसी समय या फिर बाद में कोई कार्यक्रम आयोजित कर प्रदान कर सकते हैं। 
 
इस आधिकारिक कार्यक्रम के बाद विश्व चैंपियनशिप में 2 बार की कांस्य पदक विजेता सिंधु गाचीबावली स्थित पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी (पीजीडीए) जाएंगी, जहां पर वे साथी खिलाड़ियों और मीडिया से रूबरू होंगी। इस दौरान कई हस्तियों के मौजूद रहने की उम्मीद है। (वार्ता) 

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख